फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Council prepared an estimate for a grant of Rs 16 crore and sent it to the headquarters

Hisar News: नगर परिषद ने 16 करोड़ रुपये की ग्रांट के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजे मुख्यालय

Thu, 16 Nov 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council prepared an estimate for a grant of Rs 16 crore and sent it to the headquarters
हांसी। विकास कार्यों के लिए मुख्यालय से मांगी गई 16 करोड़ रुपये की ग्रांट के लिए नगर परिषद ने एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय में भेजे हैं। दो महीने पहले भेजे गए कार्यों में एस्टीमेट न होने के कारण मुख्यालय ने इस पर आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया था। अगर इस बार कोई आपत्ति नहीं लगी तो परिषद को विकास कार्यों के लिए यह राशि जल्दी ही मिल सकती है।
विज्ञापन

इस 16 करोड़ रुपये की राशि से माडल टाउन में एक कम्युनिटी सेंटर, मुख्य चौक-चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य व गलियों के निर्माण कार्य होना है। इसके लिए नगर परिषद ने दो महीने पहले मुख्यालय से डिमांड की थी। इसमें परिषद की ओर से विकास कार्यों की सूची भी भेजी गई थी। इन विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि का रफ कोस्ट भेजा था, लेकिन मुख्यालय ने इस पर आपत्ति लगाकर वापस नगर परिषद कार्यालय में भेज दिया था। मुख्यालय ने हर विकास कार्य की विस्तृत जानकारी और उस पर होने वाले अनुमानित खर्च की जानकारी मांगी थी। ताकी विकास कार्यों का आंकलन किया जा सके। परिषद की तकनीकी शाखा द्वारा इन सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह कार्य भेजे गए थे
16 करोड़ रुपये की इस ग्रांट से माडल टाउन में सामुदायिक भवन निर्माण, हिसार चुंगी, पुराना कचहरी चौक, आंबेडकर चौक, गांधी मार्केट की ग्रीन बेल्ट व अन्य के सुंदरीकरण का करवाने की योजना है। इसके अलावा इसमें अधिकांश कार्य विभिन्न वार्डों की गलियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्ति को दूर कर एस्टीमेट बनाकर भेज दिए गए हैं। जल्दी ही ग्रांट मंजूरी मिलने की उम्मीद है।- जयवीर सिंह डूडी, एक्सईन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article