फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   municipal council, hisar municipal council, counclers demand 215 roads, hisar

हिसार शहर के पार्षदों ने मांगी जनता के लिए 215 सड़कें

Wed, 29 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 29 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
municipal council, hisar municipal council, counclers demand 215 roads, hisar
हिसार नगर निगम - फोटो : demo

हिसार नगर निगम की चार जुलाई को होने वाली हाउस की बैठक में पार्षदों ने सड़कों की समस्या प्रमुखता से उठाएंगे। पार्षदों ने शहर की जनता के लिए छोटी बड़ी करके 215 सड़कों की डिमांड रखी है। पहली बार भारी भरकम एजेंडा तैयार किया है। सुबह साढ़े 10 बजे निगम कार्यालय में होने वाली मीटिंग में 13 पेज का प्रस्ताव रखा जाएगा। तीन पार्षद अजीत सिंह, उदयवीर मिंटू व सरोज खटाणा को छोड़कर बाकी सभी ने अपने अपने वार्ड में सड़कें व गलियां बनाने का प्रस्ताव जरूर रखा है।

विज्ञापन


शहर की सफाई के लिए रखे जाएंगे 133 और सफाई कर्मचारी 
निगम प्रशासन की तरफ से हाउस में 133 सफाई कर्मचारी अनुबंध या निगम में लागू पॉलिसी के तहत और रखे जाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा 1 क्यूम के 100 नए डस्टबिन व 3 क्यूम के 50 नए डस्टबिन खरीदने का प्रस्ताव रखा है। 
विज्ञापन


वार्ड वाइज मुख्य एजेंडे
वार्ड नंबर 1 टीनू जैन - न्यू ऋषि नगर, सत्या नगर में हाउस नंबर लगवाने बारे।
वार्ड नंबर 2 कमला बंसल - कॉलोनियों में लावारिस पशु न घुसें इसके लिए एंट्री गेट पर कैटल गार्ड लगाए जाएं।
वार्ड नंबर 3 शालू दीवान - लोगों की परेशानी को देखते हुए डेथ बर्थ ब्रांच में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।
वार्ड नंबर 4 रेेेखा सैनी - पुरानी सब्जी मंडी की खाली जमीन पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाए। सब्जीमंडी चौक को भी सुंदर बनाया जाए।
वार्ड नंबर 5 भीम महाजन - मीट मार्केट का मुद्दा, गो अभ्यारण्य व पशु डेयरियों को शिफ्ट करने बारे स्टेटस, रेहड़ी जोन बनाई जाए।
वार्ड नंबर 11 राजपाल मांडू - खेल स्टेडियम बनाया जाए, सामुदायिक केंद्र का निर्माण। सातरोड में बरसाती पानी निकालने के लिए ट्रैक्टर व डीजल का प्रबंध करने बारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 12 मेयर शकुंतला राजलीवाला
मेयर ने अपने प्रस्ताव में सभी विकास कार्य पार्षदों की अनुमति अनुसार करने बारे एजेंडा रखा है।
- सीवरेज पानी की लाइन डालते समय तोड़ी जाने वाली सड़कों व गलियों का दोबारा पक्का करने की समय सीमा सुनिश्चित करने बारे।
- नक्शा पास होने के बाद भवनों की रूटीन में चेकिंग का प्रावधान करने बारे।
- जो भी ग्रांट आए उन्हें सभी पार्षदों के वार्ड में बराबर लगाई जाए।
वार्ड नंबर 14 महेंद्र जुनेजा - सामुदायिक केंद्रों में गुजराती वाटर कूलर लगवाने बारे, प्रॉपर्टी टैक्स में फर्स्ट सेकेंड व थर्ड आने वाले पार्षदों की इनामी राशि रोके जाने का कारण व यह राशि उनके वार्डों के विकास कार्य में लगवाने बारे।

वार्ड नंबर 15 प्रीतम सैनी - सिटीजन चार्टर के हिसाब से समय पर पब्लिक के काम किए जाने बारे, गलत डेवलेपमेंट चार्जिज वापस लिए जाने बारे।
वार्ड नंबर 16 चंद्रपति ढांडा - जवागर नगर गली नंबर एक से लेकर एचएयू के गेट तक सर्विस लेन बनाने बारे।
वार्ड नंबर 18 कर्मबीर ढिल्लो - कैमरी रोडफाटक अंडरपास, वार्ड 18 के लिए एक्सट्रा पैकेज दिए जाने बारे, सामुदायिक केंद्र की ठेेका प्रथा बंद करने बारे, मनरेगा की तर्ज पर शहरों में भी कोई गरीबों को रोजगार देने बारे स्कीम लागू करने बारे।
वार्ड नंबर 19 नरेंद्र शर्मा - 65 गलियों के निर्माण बारे, वार्ड में मिनी स्टेडियम बनाने बारे।
वार्ड नंबर 20 रेखा ऐरन - - एचएयू के गेट नंबर 2 के पास कूड़ा डालने वाले स्थान को बदलने बारे, सड़कों का निर्माण करवाने बारे।

नगर सुधार मंडल
नगर सुधार मंडल से 2 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर ऑटो मार्केट के विकास संबंधित भी रखे जाएंगे एजेंडे।
- ऑटो मार्केट की सीवरेज पानी की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने बारे।

पब्लिक हेल्थ
- सीवरेज व पानी की व्यवस्था को पब्लिक हेल्थ को हैंडओवर करने बारे।
- बरसाती नालों की सफाई करवाने बारे।
- वार्ड वाइज पानी की लाइन की लीकेज बंद करवाने बारे। सीवरेज की सफाई करने बारे।
- वार्ड नंबर 9 में अधूरी छोड़ी गई 20 इंची सीवरेज लाइन का काम दोबारा चालू करवाने बारे।

बिजली निगम
वार्ड नंबर 9 आदर्श कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी के घरों के ऊपर से गुजरने वाली 11 हजार केवी की लाइन हटाकर दूसरे स्थान पर स्थानंतरित करने बारे।
- गलियों के बीच में खड़े बिजली के पोल हटवाने बारे।

वन विभाग
वार्ड नंबर 19 में एक हजार पेड़ लगाने बारे

जिला समाज कल्याण विभाग
- पेंशन बनवाने वालों को उम्र प्रमाण पत्र देने के लिए सिविल में डॉक्टर की ड्यूटी लगवाने बारे।
- वार्ड नंबर 19 में पेंशन घोटाले बारे।

फूड सप्लाई
पीले राशन कार्ड बनवाने बारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed