फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation team caught 70 destitute animals

Hisar News: नगर निगम की टीम ने पकड़े 70 बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team caught 70 destitute animals
शहर से बेसहारा पशु पकड़ते नगर​ निगम कर्मचारी। 
हिसार। अतिरिक्त पुलिस सहायता मिलने के साथ ही नगर निगम के पशु पकड़ने के अभियान में तेजी आई है। निगम की टीम ने वीरवार को शहर में खुले में घूम रहे 70 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भिजवाया। इस दौरान निगम की सख्ती का असर भी देखने को मिला। शहर के अर्बन एस्टेट टू एरिया में टीम को भी पशु खुले में घूमता नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों गो सेवा आयोग के चेयरमैन हिसार आए थे और उन्होंने 20 दिन में शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसी को लेकर निगम प्रशासन ने पुलिस विभाग से 15 पुलिस कर्मचारियों की मांग की थी। बुधवार को निगम प्रशासन को 5 और पुलिस कर्मचारी व एक पीसीआर उपलब्ध करवाने का आश्वासन मिला। सबसे पहले टीम अर्बन एस्टेट टू के कॉमर्शियल एरिया में पहुंची। यहां टीम को एक भी पशु खुले में घूमता नहीं मिला। हालांकि आम दिनाें में यहां 10 से 12 पशु सुबह-शाम बैठे रहते हैं, क्योंकि यहां शहरवासी इन पशुओं के लिए चारा डालते हैं। मगर वीरवार को टीम को यहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 व मिल गेट रोड से पकड़े पशु
अर्बन एस्टेट टू के बाद टीम सेक्टर 1-4 में पहुंची। यहां सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से टीम ने करीब 24 पशु पकड़े। फिर टीम को सेक्टर 1-4 मोड़ से कैंची चौक तक भी कई पशु खुले में घूमते मिले। टीम ने इन्हें पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। इसके अलावा टीम ने नई सब्जी मंडी में भी अभियान चलाया। टीम के मुताबिक मंडी में भी अन्य दिनों के मुकाबले कम पशु थे। इस दौरान टीम ने जितने पशु यहां से पकड़े, उनमें से मात्र तीन-चार ही दुधारू पशु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रतिदिन इसी गति से अभियान चलेगा। इस दौरान पकड़े जाने वाले पशुओं को जुर्माना देकर भी नहीं छोड़ा जाएगा। 4-5 दिनो में भी शहर में इस अभियान का असर दिखने लगेगा। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article