{"_id":"615b434f8ebc3e61f2343ba6","slug":"municipal-corporation-s-house-meeting-on-21-agenda-sought-from-councilors-hisar-news-hsr6135759120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की हाउस की बैठक 21 को, पार्षदों से मांगा एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की हाउस की बैठक 21 को, पार्षदों से मांगा एजेंडा
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की हाउस की बैठक 21 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। साल में दूसरी बार यह बैठक आयोजित की जा रही है। इससे पहले 22 व 23 जनवरी को यह बैठक की गई थी। कार्यकारी अधिकारी ने बैठक को लेकर सभी पार्षदों से 8 अक्तूबर तक अपने एजेंडे भेजने का कहा है। सभी पार्षदों की तरफ से एजेंडे मिलने के बाद उन्हें फाइनल करने के लिए मेयर के पास भेजा जाएगा। मेयर के फाइनल किए गए एजेंडों को ही हाउस की बैठक में रखा जाएगा।
बता दें कि नियमानुसार हर छह माह के बाद हाउस की बैठक करनी होती है। चूंकि पिछली बैठक 9 माह पहले आयोजित की गई थी। इस कारण से पार्षद यह बैठक आयोजित करने की मांग उठा रहे थे। हालांकि हाउस की बैठक के बाद 2 जुलाई को समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें हाउस की बैठक में पास हुए एजेंडों की समीक्षा की गई थी।
साल की पहली बैठक में रखे गए थे 566 एजेंडे
जनवरी में हुई बैठक में कुल 566 एजेंडे रखे गए थे। इसमें जन स्वास्थ्य, बिजली निगम, लोक निर्माण, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, वन विभाग, रोडवेज विभाग, नगर सुधार मंडल, मार्केट कमेटी, पुलिस, चुनाव कार्यालय, पशुपालन, रेल विभाग व नगर निगम से संबंधित एजेंडे शामिल थे।
विज्ञापन
हाउस की बैठक 21 अक्तूबर की तय की गई है। पार्षदों से 8 अक्तूबर तक एजेंडे देने को कहा गया है।
-राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम