फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal Corporation House budget meeting today, officials will present a budget of Rs 365 crore

Hisar News: नगर निगम हाउस की बजट बैठक आज, अधिकारी 365 करोड़ का बजट करेंगे प्रस्तुत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House budget meeting today, officials will present a budget of Rs 365 crore
हिसार। नगर निगम में मंगलवार को बजट वर्ष 2025-26 की स्वीकृति को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारी करीब 365 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करेंगे। हाउस की मंजूरी मिलने के बाद बजट को मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले निगम प्रशासन ने बजट सीधे मुख्यालय भेज दिया था, क्योंकि तब तक हाउस का गठन नहीं हुआ था मगर मुख्यालय ने यह कहते हुए बजट को लौटा दिया कि अब हाउस का गठन हो चुका है तो इसे हाउस से मंजूर करवाकर ही भेजा जाए।
विज्ञापन

निगम ने इस बार 365 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इसमें मौजदा वित्त वर्ष में विभिन्न मदों से आय 248 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है, जबकि विभिन्न मदों पर खर्च 365 करोड़ रुपये अनुमानित है। वहीं 117 करोड़ रुपये ओपनिंग बैलेंस रहेगा। इस साल के बजट में प्राॅपर्टी टैक्स से आय का लक्ष्य 25 करोड़ रुपये, रजिस्ट्री से आय 22 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रिक शुल्क 20 करोड़ रुपये, विकास शुल्क 7 करोड़ रुपये व फायर टैक्स से 1.50 करोड़ रुपये व नगर सुधार मंडल की दुकानों की बिक्री से आय 52 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed