फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Impact of Western Disturbance over; monsoon to withdraw tomorrow.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, कल लौट जाएगा मानसून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Impact of Western Disturbance over; monsoon to withdraw tomorrow.
हिसार। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में 16 सितंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है और रविवार तक इसके पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। इसके बाद सोमवार यानी 21 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस बार 1 जून से 19 सितंबर तक 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 409.7 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से 22.0 फीसदी कम बारिश हुई है। पलवल को छोड़कर बाकी सभी 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 21 सितंबर के बाद मानसून विदा हो सकता है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब कम होने लगी है और यह वापसी की तैयारी में है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सबसे पहले बारिश का मौसम समाप्त होगा। आमतौर पर देश से मानसून की पूरी तरह विदाई अक्तूबर की शुरुआत के बाद होती है, लेकिन कुछ राज्यों में सितंबर के मध्य से ही इसकी वापसी शुरू हो जाती है। उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 17-18 सितंबर है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों, हरियाणा व पंजाब में मानसून 20-21 सितंबर के बाद विदा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी गर्म हवाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। धीरे-धीरे गर्म हवाएं वातावरण से नमी सोखने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जिलों में 16 से 18 सितंबर तक हुई बारिश

प्रदेश के 21 जिलों में 16 से 18 सितंबर के बीच बारिश दर्ज की गई। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में सबसे अधिक बारिश हुई। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हुई यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे बाजरा, मूंग, धान और कपास की फसलों को लाभ होगा। साथ ही अक्तूबर से शुरू होने वाली सरसों, चना और गेहूं की बिजाई के लिए भी यह बारिश उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed