{"_id":"5f6a3afb8ebc3ed8f35f6048","slug":"municipal-commitee-civic-issuse-office-hisar-news-hisar-news-rtk574843244","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदर नहीं जाने दिया तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के गेट पर पार्षदों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर नहीं जाने दिया तो प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के गेट पर पार्षदों ने जड़ा ताला
विज्ञापन
पार्षद अमित ग्रोवर को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का ताला खोलने के लिए कहते ईओ अमन ढांडा।
- फोटो : Hisar
नगर निगम में मंगलवार को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में पार्षदों की एंट्री खुलवाने को लेकर दोपहर बाद जमकर हंगामा हुआ। पहले पार्षदों ने मेयर गौतम सरदाना के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों ने मेयर के सामने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में उनकी एंट्री बैन करने पर कड़ा ऐतराज जताया। पार्षदों ने मेयर से तत्काल पाबंदी हटवाने और यह आदेश जारी करने वाली संयुक्त आयुक्त से पार्षदों से माफी मंगवाने को कहा।
पार्षदों की इस मांग पर मेयर कोई स्टैंड नहीं ले पाए और उन्होंने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ही कोई फैसला लेने को कहा। इसके बाद पार्षद जगमोहन मित्तल व अमित ग्रोवर ने अन्य पार्षदों को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के गेट पर पहुंचने को कहा, लेकिन किसी भी अन्य पार्षद ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद वे दोनों ब्रांच के बाहर पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारी को गेट खोलने को कहा। कर्मचारी ने काफी देकर तक संयुक्त आयुक्त के आदेशों का हवाला देकर गेट नहीं खोला। इससे गुस्साए दोनों पार्षदों ने गेट पर बाहर की तरफ से ताला जड़ दिया। बाद में ईओ ने आकर बाहर लगे ताले को खुलवाया।
ऐसे तो अधिकारी ही तय करेंगे कौन आएगा, कौन नहीं
मेयर के साथ बैठक में 20 में से 19 पार्षद पहुंचे। वार्ड-10 की पार्षद बिमला देवी अनुपस्थित रही। पार्षदों ने मुखर आवाज में बैठक में मेयर गौतम सरदाना से कहा कि ऐसे तो अधिकारी ही तय करेंगे, कौन आएगा और कौन नहीं। कल को पार्षदों के निगम कार्यालय में आने पर ही पाबंदी लगा दी जाएगी। पार्षदों ने कहा कि हमारा मुखिया मेयर है, इसलिए उनके सामने सारा मामला रखकर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि बैठक में मेयर द्वारा कोई सख्त फैसला नहीं लेने से पार्षदों में मायूसी दिखाई दी।
विज्ञापन
आयुक्त ने सात दिन में फाइल निपटाने के दिए निर्देश
ताला खुलने के कुछ देर बाद आयुक्त अशोक गर्ग ने ईओ व डीएमसी के साथ ब्रांच में जाकर व्यवस्था देखी। आयुक्त ने कर्मचारियों को सात दिन में जनता की फाइलें निपटाने के निर्देश दिए। गेट बंद करने पर आयुक्त ने कहा कि कुछ लोग बार-बार अपना काम जल्दी करवाने की कोशिश में तुरंत फाइल निकालने का दबाव बनाते हैं। जल्दबाजी में स्टाफ को फाइल नहीं मिलती, इससे कार्यालय की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों के कारण सिंगल विंडो बनाई है, जहां प्रॉपर्टी टैक्स की फाइल जमा होंगी। सात दिन में कर्मचारी फाइल का निपटान करके ऑनलाइन अपडेट देंगे।
बैठक में ये पार्षद रहे मौजूद
बैठक में पार्षद अनिल सैनी, कविता केडिया, डॉ. महेंद्र जुनेजा, ज्योति महाजन, जयवीर गुर्जर, अमित ग्रोवर, जगमोहन मित्तल, विनोद ढांडा, प्रीतम सैनी, पिंकी शर्मा, उमेद खन्ना, मनोहर लाल, मास्टर जयप्रकाश, भूपसिंह रोहिल्ला, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पप्पू सैनी, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
आयुक्त ने किए हस्ताक्षर
ब्रांच के गेट पर ताला जड़ने वाले पार्षद अमित ग्रोवर व एक-दो अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए ईओ अमन ढांडा ने नोटिंग चलवाई है। नोटिंग पर डीएमसी प्रदीप हुड्डा के हस्ताक्षर करवाने के बाद उसे रात में ही आयुक्त अशोक गर्ग के घर पर भिजवाया गया। नोटिंग पर आयुक्त ने एफआईआर के लिए हस्ताक्षर कर दिए। अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई है।
यूनियन ने दी कल से हड़ताल की चेतावनी
प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के गेट पर ताला जड़ने के मामले में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी है। प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि ब्रांच के गेट पर ताला लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अगर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वीरवार से सभी कर्मचारी कलम व झाड़ू छोड़कर हड़ताल करेंगे।
ज्यादातर क्लर्कों ने तीन दिन पहले नौकरी ज्वाइन की है। उन पर तुरंत काम का दबाव बनाना उचित नहीं है। नया स्टाफ आने से प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में काम तेजी से होगा। पार्षद जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, सभी अधिकारी उनका सम्मान करेंगे। जनप्रतिनिधियों को किसी शाखा में बैन करने जैसे कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। पार्षद चाहे तो शाम 4 बजे से 5 बजे तक रिकॉर्ड देख सकते हैं।
- अशोक गर्ग, आयुक्त, नगर निगम
पार्षदों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। जिस अधिकारी ने पार्षदों को बैन करने संबंधी आदेश दिए है, वह गलत है। मामले में संबंधित अधिकारी को अपनी गलती माननी चाहिए। ईओ को साथ लेकर कोई भी पार्षद रजिस्टर आदि की जांच कर सकता है। पार्षदों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में कोई ताला नहीं लगेगा।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम