फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mukesh changes the character of Shurpanakha-Meghnad in a moment in Ramleela.

Hisar News: रामलीला में पलभर में बदल देते हैं शूर्पणखा-मेघनाद के किरदार को मुकेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mukesh changes the character of Shurpanakha-Meghnad in a moment in Ramleela.
फ़ोटो : 25 एचएसआर 3,4
विज्ञापन

पवन प्रेम सारस्वत

सिवानी मंडी। शहर की संस्था श्री राम नाटक क्लब द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित रामलीला का मंचन 1981 से लगातार किया जा रहा है। छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध सिवानी में 43 साल पूरे कर चुकी रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रामलीला में मुकेश शर्मा गाड़ी में जैसे स्टेपनी काम करती है वैसे ही मंच पर अपनी भूमिका निभाते हैं। वे मेघनाद, बाली, कैकेयी, ताड़का और शूर्पणखा का किरदार निभाते हैं। इसके अलावा माता सीता और वेदवती का किरदार भीम बंसल निभा रहे हैं। वे मंच पर दोनों किरदारों को बदलकर रामलीला में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार वेदवती का श्राप ही रावण की मृत्यु का कारण बना था।
श्री राम नाटक क्लब की रामलीला सर्वमनोकामना पूर्ण व ऐतिहासिक होने के साथ-साथ रामलीला कई मायनों में अलग है। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर हर वर्ष आयोजित होने वाली रामलीला को आसपास के इलाके के लोगों के अलावा विभिन्न राज्य व विदेशों से भी लोग देखने पहुंचते हैं। श्री राम नाटक क्लब के प्रवक्ता अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन करते हैं। इस बार 14 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक रामलीला मंचन का अभ्यास राधा-कृष्ण मंदिर में शुरू हो चुका है। रामलीला में पात्र निभाने वाले किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा या मजदूर अलग-अलग किरदार अदा कर रामराज के बारे में जनमानस को धर्म संस्कृति से जोड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन




वीआईपी कल्चर खत्म कर सभी के लिए उपलब्ध कराईं कुर्सियां




श्री राम नाटक क्लब के प्रधान पवन मोटू बताते हैं कि जब वह बचपन में अपने पिता के साथ रामलीला का मंचन देखने गए तो देखा कि यहां वीआईपी संस्कृति है। किसी खास को ही बैठने के लिए कुर्सी दी जाती थी। उन्होंने प्रधान बनने के बाद सबसे पहले यह वीआईपी कल्चर खत्म किया और सभी दर्शकों को बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकार सेवाभाव से कर रहे कार्य

राम नाटक क्लब के उप प्रधान राजू मेहता ने बताया कि रामलीला में नारी का पात्र पुरुष कलाकार निभाते हैं। रामलीला के दौरान मान मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाता है। कोई भी कलाकार मंचन के समय धूम्रपान या अन्य कोई व्यसन नहीं करते। रामलीला के कलाकार आर्थिक सहायता न लेकर सेवाभाव और धार्मिक भावनाओं से प्रेरित होकर कार्य करते हैं।




हनुमान के किरदार में नजर आएंगे कलाकार पवन शर्मा

सिवानी में पिछले 43 वर्षों से रामलीला का मंचन हो रहा है। इसमें राम भक्त हनुमान का किरदार सबसे महत्वपूर्ण है। जिसे निभाने के लिए 17 साल पहले रामलीला में राम, लक्ष्मण के अलावा कई पात्र निभा चुके क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक कलाकार पवन शर्मा को चुना गया है। 17 साल बाद वो पहली बार राम भक्त हनुमान का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed