{"_id":"58792e4e4f1c1b922bbaa606","slug":"mp-mp-got-admission-mp-got-admission-in-gju-gju-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबें लेने जीजेयू पहुंचे सांसद दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबें लेने जीजेयू पहुंचे सांसद दुष्यंत
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जीजेयू में किताबें लेने पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला गुजवि में दाखिला लेने के बाद बतौर छात्र शुक्रवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (गुजवि ) पहुंचे और अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकें प्राप्त कीं। गुजवि में वे दूरस्थ शिक्षा विभाग के शिक्षकों से भी मिले और परीक्षा और परीक्षा पूर्व की सभी जानकारी प्राप्त की।
सद दुष्यंत चौटाला दोपहर बाद गुजवि में आए और वे सीधे दूरस्थ शिक्षा निदेशालय पहुंचे। उन्होंने वहां पाठ्य सामग्री के लिए फार्म भरने की औपचारिकताएं पूरी कीं और स्टोर कीपर रघुवीर सिंह से पुस्तकें लीं। इसके बाद वे गुजवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग के शिक्षकों से मिले और परीक्षाओं तक की सभी औपचारिकताएं, कक्षाएं लगाने और असाइनमेंट जमा करवाने संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। दूरस्थ शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रो. विनोद गोयल व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश पूनिया ने दुष्यंत चौटाला को विस्तार से सारी जानकारी दी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने गुुजवि में पत्राचार के माध्यम से जनसंचार विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया हुआ है और दूरस्थ शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री गुजवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है।