फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Jai Prakash said - If the BJP had not stolen votes, Congress would have won 10 seats in the Lok Sabha and 60 seats in the Assembly.

Hisar News: सांसद जयप्रकाश बोले- भाजपा ने वोट चोरी नहीं की होती तो लोकसभा में 10, विधानसभा में 60 सीट कांग्रेस जीतती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
MP Jai Prakash said - If the BJP had not stolen votes, Congress would have won 10 seats in the Lok Sabha and 60 seats in the Assembly.
हिसार। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में वोट चोरी कर सरकार बनी है। पहले केंद्र और फिर प्रदेश में वोट चोरी कर सरकार बनाई। चुनाव से पहले कई लाख लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए गए। जब चुनाव जीत गए तो उन बीपीएल कार्ड को काटना शुरू कर दिया। करीब 6 लाख राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। अगर वोट चोरी नहीं होती तो हरियाणा में लोकसभा चुनाव में दस और विधानसभा में 60 से ज्यादा सीट कांग्रेस जीतती।
विज्ञापन

हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी पकड़ ली है। राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव बिहार में वोट चोरी को लेकर घर घर तक पहुंच कर भाजपा की पोल खोल रहे हैं। लोगों को बताएंगे कि भाजपा सरकार ने किस तरह से लोकतंत्र पर हमला किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हर एक वादे पर झूठी साबित हो रही है। भाजपा ने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलिंडर देंगे आज तक किसी को मिला नहीं मिला। चाेरी की सरकार बनाने के एक साल बाद कह रहे हैं कि 1 लाख से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को ही देंगे। उसमें भी कई तरह की शर्त लगा दी हैं। हरियाणा की 2.5 करोड़ की आबादी में 1.25 करोड़ महिलाएं हैं। इन 1.25 करोड़ महिलाओं में केवल 21 लाख महिलाओं को ही 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी के नाम पर देने की बात की जा रही है। यह तो 20 प्रतिशत भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed