फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mother, son and grandson death due to corona in Hisar

मिट गईं पीढ़ियां : मां-बेटे और पोते की मौत के बाद बिखर गया परिवार

Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
mother, son and grandson death due to corona in Hisar
हिसार। कोरोना संक्रमण ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया। कई लोगों का लगभग पूरा परिवार ही खत्म हो गया। ऐसा ही एक पीड़ित परिवार हिसार में सामने आया है। इस परिवार के मां-बेटा और पोते का कोरोना के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन

सुंदर नगर में छह लोगों का हंसता-खेलता परिवार तीन लोगों की मौत के बाद सप्ताह के भीतर ही बिखर गया। 58 वर्षीय हरिश्चंद्र अपनी माता, पत्नी, बेटे, बहू और पोती के साथ यहां रहते थे। इस बीच हश्चिंद्र की 80 वर्षीय मां रेशमा, उनका 33 वर्षीय बेटा सुभाष और स्वयं हरिश्चंद्र कोरोना संक्रमित हुए। हरिश्चंद्र को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 22 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद हरिश्चंद्र की माता रेशमा को हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 26 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। 33 वर्षीय बेटे सुभाष को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान 29 अप्रैल को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवार में सास-बहू व पोती बचे
हरिश्चंद्र, सुभाष और रेशमा की मौत के बाद अब इस परिवार में मृतक हरिश्चंद्र की पत्नी रोशनी, मृतक सुभाष की पत्नी शर्मिला और उनकी चार वर्षीय बेटी परी ही बचे हैं। परिवार के लिए कमाने वाले दो पुरुष थे, दोनों की ही मौत हो जाने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। रविवार को तीनों की मौत को एक माह होने के बाद रिश्तेदार इनके घर पर पहुंचे थे। यहां मौजूद रिश्तेदारों का कहना था कि प्रशासन की ओर से इन्हें अभी तक किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया। न ही कोई आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए भी संस्था या सामाजिक कार्यकर्ता ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed