फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mortal remains of Army jawan Somveer reach Agroha today all update

Hisar: सिक्किम हादसे में गई अग्रोहा के जवान सोमवीर की जान, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर, परिवार में पसरा मातम

Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

सोमवीर 26 जून 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। वह काफी मेहनती थे और उनमें देश सेवा के लिए मर मिटने का सेना के प्रति अलग सा जज्बा था। बलिदानी सोमवीर 113 इंजीनियर रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Mortal remains of Army jawan Somveer reach Agroha today all update
शहीद जवान सोमवीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

सिक्किम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हिसार के अग्रोहा निवासी सेना के जवान सोमवीर का पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक अग्रोहा पहुंचेगा। सोमवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। ट्रक में सवार जिला हिसार के गांव सिंदोल निवासी 28 वर्षीय सोमवीर सहित 16 की जान चली गई थी। सूचना मिलते ही गांव व परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन


सोमवीर 26 जून 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। वह काफी मेहनती थे और उनमें देश सेवा के लिए मर मिटने का सेना के प्रति अलग सा जज्बा था। बलिदानी सोमवीर 113 इंजीनियर रेजीमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सोमवीर का पार्थिव शरीर गांव में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन साल की बेटी व एक साल का बेटा 
सोमवीर के परिवार में उनके पिता रामकिशन, माता शारदा, छोटा भाई फौजी सुरेंद्र और एक बहन सुशीला है। सोमवीर की शादी करीब छह साल पहले निशा से हुई थी। दोनों की तीन वर्षीय बेटी सौम्या और एक वर्षीय बेटा शिवांश है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed