फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   More than 100 youths of Bhiwani are part of Lawrence Bishnoi gang

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हिस्सा हैं भिवानी के 100 से अधिक युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 100 youths of Bhiwani are part of Lawrence Bishnoi gang
भिवानी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य भिवानी वासी सचिन चौधरी को दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या आरोपी शूटरों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सचिन भिवानी का अकेला ऐसा नहीं है जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है बल्कि काफी युवा इस गैंग से जुड़े हैं। सूत्र बताते हैं कि भिवानी में 100 से अधिक युवा एक छात्र संगठन से जुड़े हैं, जिससे लॉरेंस बिश्नोई भी जुड़ा हुआ था। वर्ष 2018 में शहरभर में इसके पर्चे भी लगाए गए थे। जिनमें छात्र संगठन ज्वाइन करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इन पर्चों को हटवाया और विभिन्न धाराओं के तहत केस भी दर्ज किया। कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

भिवानी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग वर्ष 2017 में सक्रिय हुआ। इस गैंग का सदस्य दीपक उर्फ टीनू हरियाणा भी भिवानी के तेलीवाड़ा क्षेत्र से है। उस समय तीन वारदात इस गैंग ने अंजाम दी थीं। जिसमें पुराना बस स्टैंड पर जिम में बिट्टू मास्टर की हत्या मुख्य है। एक नवंबर 2017 को हरियाणा दिवस पर बंटी मास्टर की हत्या की गई। सात दिसंबर को एक दुकानदार द्वारा 20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाई गई। महम गेट स्थित एक दवा दुकानदार से भी रंगदारी मांगी गई। वर्ष 2017 की इन वारदात के बाद पुराने शहर के काफी युवा इन गैंग से जुड़े। खासकर बावड़ी गेट, चौक और बिचला बाजार क्षेत्र के युवा। इसी कारण वर्ष 2018 में रक्षाबंधन से पहले छात्र संगठन के पर्चे, पोस्टर शहरभर में चस्पाए गए और संगठन ज्वाइन करने का युवाओं से आह्वान किया गया। शहर में जैन चौक, रोहतक गेट चौक, बावड़ी गेट, तेलीवाड़ा, बिचला बाजार क्षेत्र में ज्यादा पोस्टर चस्पाए गए थे। जिसकी शहर थाना में 26 अगस्त 2018 में एफआईआर भी दर्ज है।
विज्ञापन

छात्र संगठन से जुड़ा था सचिन
पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी शूटरों को पनाह देने और उनके लिए सारी व्यवस्थाएं करने के आरोप में गिरफ्तार भिवानी का सचिन चौधरी भी छात्र संगठन से जुड़ा रहा है। वह छात्र संगठन का हिसार का जिला चेयरमैन था। जो कि उसने अपने सोशल मीडिया पर भी डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब वायरल हो रही हथियार लहराकर जश्न मनाते की वीडियो
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सचिन चौधरी भिवानी के अलावा अन्य शूटरों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक कार में बैठकर हथियार लहराते हुए जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि यह वीडियो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जश्न मनाते हुए की है।

यह बात सामने आई है कि भिवानी के काफी युवा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं मगर भिवानी में पिछले चार साल के दौरान इन्होंने कोई वारदात नहीं की है। हो सकता है कि संगठन से जुड़े यहां के युवा बाहर किसी अन्य जिलों या राज्यों में एक्टिव हों। इसके अलावा हमारी क्राइम टीमें भी अलर्ट हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed