फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon turf line shifted towards the Terai region in the north, there is a possibility of good rain in the northern districts of the state till August 4.

मानसून टर्फ रेखा उत्तर में तराई क्षेत्र की ओर खिसकी, 4 अगस्त तक प्रदेश के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Monsoon turf line shifted towards the Terai region in the north, there is a possibility of good rain in the northern districts of the state till August 4.
हिसार। मानसून की टर्फ रेखा उत्तर में तराई क्षेत्र की ओर खिसक गई है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी जिलों में 4 अगस्त तक मध्यम बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इसके बाद टर्फ रेखा राजस्थान की तरफ खिसकेगी, जिससे बारिश की गतिविधियां में फिर से बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को मानसून टर्फ रेखा पंजाब के फरीदकोट से रोहतक, मोदीनगर, कुशीनगर, अगरतला होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गई हुई है। साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा वर्तमान समय पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से अगस्त के पहले सप्ताह में उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा व फतेहाबाद में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तीव्र और मूसलाधार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। शेष हरियाणा में सीमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.0 से 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed