{"_id":"6a495319bda9e28f0706123e","slug":"monsoon-to-become-active-again-starting-tonight-good-rainfall-expected-from-july-6-to-9-hisar-news-c-21-hsr1020-903837-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज रात से फिर सक्रिय होगा मानसून, 6 से 9 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज रात से फिर सक्रिय होगा मानसून, 6 से 9 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 9 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 6 से 9 जुलाई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 1 से 3 जुलाई के दौरान पूरे हरियाणा में मानसून सक्रिय रहा। 1 जुलाई को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और 2 जुलाई को पूरे राज्य में मानसून की जोरदार एंट्री हुई थी। 3 जुलाई को चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) और ट्रफ के राजस्थान की ओर खिसकने से वहां मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। शनिवार को सिरसा, हिसार, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फरीदाबाद और पलवल सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 5 जुलाई को अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मानसून और अधिक मजबूत होगा तथा मैदानी राज्यों में मानसूनी हवाओं को बल मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 5 जुलाई की रात से तीन मौसम प्रणालियों का संयुक्त प्रभाव देखने को मिलेगा। पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मेल से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली समेत मैदानी क्षेत्रों में 5 से 9 जुलाई के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। विशेष रूप से 6, 7, 8 और 9 जुलाई को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन दोनों अभी भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं।