{"_id":"6a738e8780c98de29d098349","slug":"monsoon-takes-a-break-low-chance-of-rain-until-august-11-hisar-news-c-21-hsr1020-924763-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मानसून पर ब्रेक, 11 अगस्त तक बारिश के आसार कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मानसून पर ब्रेक, 11 अगस्त तक बारिश के आसार कमजोर
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद 11 अगस्त तक मानसून ब्रेक की स्थिति रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में हिसार, करनाल, अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, सिरसा, कैथल, पलवल, यमुनानगर, सोनीपत और हांसी शामिल हैं। हालांकि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ही हुई है। झमाझम बारिश नहीं होने से किसानों और आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में मानसून टर्फ में लगातार बदलाव हो रहा है। चक्रवाती परिसंचरण कमजोर होने के कारण मानसून ब्रेक की स्थिति बन रही है। अगले तीन दिनों में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बारिश कम होने से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक जुलाई से 15 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इस अवधि के 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में भी बारिश सामान्य से कम रहने के आसार हैं।