फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Money rained on Haryana's daughters, 17 players' luck shone in Women's Hockey India League

हरियाणा की बेटियों पर धनवर्षा: महिला हॉकी इंडिया लीग में 17 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, उदिता सबसे महंगी

Wed, 16 Oct 2024 10:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

महिला हॉकी इंडिया लीग के लिए हरियाणा की 17 खिलाड़ियों चयनित किया गया है। हिसार निवासी अर्जुन अवॉर्डी दीपिका ठाकुर को दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया है। दीपिका ठाकुर भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Money rained on Haryana's daughters, 17 players' luck shone in Women's Hockey India League
महिला खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला हॉकी इंडिया लीग के लिए पहले दिन की नीलामी में हरियाणा की खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा हुई। प्रदेश की 17 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने अनुबंधित किया। पहले दिन की नीलामी में हिसार के न्यू पुलिस लाइन निवासी 26 वर्षीय भारतीय हॉकी खिलाड़ी उदिता सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उदिता को 32 लाख रुपये में शरांची रार बंगाल टाइगर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन


उदिता टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम में भी शामिल थीं। सिरसा के गांव जोधका निवासी ओलंपियन सविता पूनिया को सूरमा हॉकी क्लब की टीम ने 20 लाख रुपये दिए। पूर्व भारतीय कप्तान सविता ने लगातार तीन बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है। सविता की कप्तानी में ही देश ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब जीता था। वहीं, हिसार निवासी अर्जुन अवॉर्डी दीपिका ठाकुर को दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया है। दीपिका ठाकुर भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन


मारकंडा की नवनीत कौर को दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम ने 19 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच ने बताया कि सोनीपत की ज्योति 16 लाख, शर्मिला देवी 10 लाख, निधि 2 लाख रुपये में सूरमा हॉकी क्लब में शामिल की गई हैं। सोनीपत की मनीषा को 3.70 लाख, इशिका को 5.40 लाख व शिल्पी डबास को दो लाख में दिल्ली एसजी पाइपर्स, नेहा गोयल को 10 लाख, निशा को 2.60 लाख, साक्षी राणा को 7 लाख व कनिका सिवाच को 3.10 लाख में ओडिशा वारियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिमा चौधरी को 10 लाख में शरांची रार बंगाल टाइगर्स ने अपने दल में शामिल किया। हिसार की सोनिका टांडी को 5.40 लाख व हिसार की अन्नू को 10 लाख रुपये में ओडिशा वॉरियर्स ने अपने दल में शामिल किया है। नीलामी में देश की 250 तो विदेश की 70 खिलाड़ियों की किस्मत जगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed