फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Money rained on Dhanteras, business increased by 40 percent compared to last year

Hisar News: धनतेरस पर हुई धन वर्षा, पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत बढ़ा कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Money rained on Dhanteras, business increased by 40 percent compared to last year
हिसार। इस बार धनतेरस पर बाजार झूम उठा। इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार रहा। स्थिति यह रही कि रात में बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। इस बार में धनतेरस पर लोगों ने 233 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 167 करोड़ रुपये था। बता दें कि वर्ष 2020-21 और 2021-22 में कोरोना के कारण बाजार एकदम ठंडा रहा था। इसके बाद वर्ष 2022-23 में बाजार कुछ गर्म हुआ, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौटी। वहीं इस बार बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखकर व्यापारी गदगद हो गए।
विज्ञापन

धनतेरस पर कारोबार का ब्योरा
वाहन : 28 करोड़
सोना-चांदी : 140 करोड़
बर्तन : 14 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक : 21 करोड़
कपड़ा : 14 करोड़
मिठाई : 2.8 करोड़
गिफ्ट आइटम : 14 करोड़


- इस बार लोगों का सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर अच्छा रुझान रहा। पिछले साल के मुकाबले इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की है। इस धनतेरस पर बाजार कुछ गर्म हुआ है। - राहुल जैन, संचालक, सरस्वती ज्वेलर्स, राजगुरु मार्केट
विज्ञापन

- धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ है। इस बार 42 गाड़ियां बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। इस बार मार्केट में उछाल आया है। - प्रतीक जैन, संचालक, जैन ऑटोमोबाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का अतिक्रमण अभियान रहा जारी
उधर, राजगुरु मार्केट में नगर निगम का अतिक्रमण अभियान वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने सड़कों से अतिक्रमण हटवाया ताकि ग्राहकों को परेशानी न आए। इस बीच काफी दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया, जिनमें एक व्यापारी एसोसिएशन का प्रधान भी शामिल रहा। इस प्रधान का सामान जब्त करते समय काफी हंगामा भी हुआ और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया।


इस बार लोगों ने काफी खरीदारी की है। गाड़ियों, सोना-चांदी, कपड़ों व बर्तनों की अच्छी खासी बिक्री हुई है। इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ है। -

बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article