फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monday was the hottest day, mercury crossed @ 45.4

Hisar News: सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, पारा <bha>@</bha> 45.4 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day, mercury crossed @ 45.4
हिसार आईजी चौक से धूप से बचने के लिए अंगोछा का सहारा लेकर जाते युवक।
हिसार। सोमवार का दिन मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान बालसमंद में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार शहर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 13 मई को जिले के बालसमंद में दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक था। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते दिन भर लू चल रही है। चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ी है। पिछले तीन दिन में छह लाख यूनिट की मांग बढ़ी है। फिलहाल हिसार जिले में 96 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति हो रही है। इस माह की शुरुआत में बिजली की मांग 80 लाख यूनिट थी। भीषण गर्मी के चलते लोग रात के समय भी सुकून महसूस नहीं कर पाए।
विज्ञापन



पिछले तीन दिन की बिजली की डिमांड
19 मई ---86.35
20 मई ---90.20
21 मई----96.3
--------------
हिसार शहर का पिछले तीन दिन का तापमान
20 मई 41.8
21 मई 44.8
22 मई 45.4
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिलेगी राहत....
आईएमडी ने 28 मई तक दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है। आईएमडी ने 23, 25 व 26 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चलने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर रहने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
30 प्रतिशत गिरी थी बिजली की डिमांड ..
मई महीने की शुरुआत में भी लोगों को काफी राहत मिली थी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम में ठंडक होने के बाद बिजली की मांग में करीब 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। इस कारण प्रदेश की तीन थर्मल प्लांट इकाइयों को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed