फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Vinod Bhayana Corona positive, was involved in many programs on Friday

विधायक विनोद भयाना कोरोना पॉजिटिव, शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हुए थे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
MLA Vinod Bhayana Corona positive, was involved in many programs on Friday
शुक्रवार को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने भीड़ के साथ सड़क निर्माण का शुभारंभ किया था। इस दौरान ? - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। भाजपा विधायक विनोद भयाना कोरोना संक्रमित हो गए हैं। विधायक भयाना की शुक्रवार शाम को तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया था। जिसकी देर रात को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधायक विनोद भयाना ने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया।
विज्ञापन

विधायक भयाना दूसरी बार पॉजिटिव हुए हैं। पिछले वर्ष विधायक कोरोना कि दूसरी लहर में उनकी पत्नी भी चपेट में आ गई थीं। विधायक विनोद भयाना ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया था। विधायक शुक्रवार को शहर में करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया था व कंबल वितरण समारोह में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही थी। कई लोग मास्क हटाकर अपनी फोटो खिंचवा रहे थे। सेठी चौक पर बने कोरोना कंटेनमेंट जोन में अपने समर्थकों सहित जा घुसे थे। उस दौरान भी वह मामला काफी सुर्खियों में था। हांसी में शनिवार को 33 कोरोना संक्रमित मिले थे। कुल संक्रमितों को संख्या 49 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed