फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA raises questions over an increase of 12.65 lakh votes after the election

Hisar News: चुनाव के बाद 12.65 लाख वोट बढ़ने पर विधायक ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLA raises questions over an increase of 12.65 lakh votes after the election
हांसी। नारनौंद हलके से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद 12 लाख 65 हजार वोट बढ़ने के आंकड़े पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। उन्होंने भाजपा सरकार को बेरोजगारी, सरकारी भर्तियों, महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे और प्रदेश की बदहाल सड़कों के मुद्दे पर भी घेरा।
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पेटवाड़ ने कहा कि 5 अक्टूबर की रात 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 61.33 दर्ज किया गया था। इसके बाद 6 अक्टूबर को यह आंकड़ा 65.65 और 7 अक्टूबर को 67.19 प्रतिशत दिखाया गया। उन्होंने सवाल किया कि मतदान समाप्त होने के बाद 12.65 लाख वोट कैसे बढ़ गए। इसे कथित वोट चोरी का मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जवाब मांग रही है। भाजपा नेताओं के कांग्रेस पर पाकिस्तान से फंडिंग के आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से बैकडोर भर्तियां हो रही हैं। उनके अनुसार कांग्रेस शासन में डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां हुईं जबकि भाजपा के 12 वर्षों में महज 24 हजार नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को चपरासी के पदों के लिए आवेदन करना पड़ रहा है। खांडाखेड़ी सड़क के लिए 11 करोड़ 54 लाख रुपये मंजूर होने और जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रैली के लिए तैयारियों की समीक्षा
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की ''''वोट बचाओ, देश बचाओ'''' महारैली की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक एवं रैली प्रभारी पदम दहिया ने हांसी में बैठक की। उन्होंने रैली में हजारों लोगों के पहुंचने का दावा किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, पूर्व चेयरमैन सुमन शर्मा, अशोक मलिक, सोवन भाटला, तेलूराम जांगड़ा और पूर्व जिला पार्षद मनोज सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed