फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA inaugurated health camp

Hisar News: विधायक ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated health camp
नागरिक अस्पताल नारनौंद में आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम में पहुंचे विधायक जस्सी प

विज्ञापन
नारनौंद। स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रहे विधायक जस्सी पेटवाड़ ने शिविर की शुरुआत की। स्वास्थ्य मंत्री से फोन पर बात कर उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में जिस सामान की भी जरूरत हो, उनको बताएं, वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कर हर कमी को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसएमओ डॉ. यशपाल ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जांच, सफाई और संतुलित आहार जरूरी है। डॉ. भवनेश ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड नागरिक अस्पताल में बनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर सुमन, सुनीता, सरोज, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed