फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA gave instructions to start construction work of water house in Dhani Pal

Hisar News: विधायक ने दिए ढाणी पाल में जलघर का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
MLA gave instructions to start construction work of water house in Dhani Pal
गांव सैनीपुरा में विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना। 
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने गांव ढाणी पाल में जलघर का निर्माण शुरू करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि काम शुरू करने में देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरपंचों को ग्राम पंचायत के खातों में पड़ी धनराशि को खर्च करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ढाणी पाल गांव में आगामी एक सप्ताह के अंदर जल घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गांव में फिरनी का कार्य भी सात दिनों के अंदर शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विकास कार्य के लिए 42 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। प्रथम चरण में इस राशि से फिरनी का आधा कार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में पांच लाख की राशि से पार्क निर्माण करवाने की भी घोषणा की। इन विकास कार्यों के अलावा स्कूल में कमरों का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्या का समाधान करते हुए कहा कि गांव से हांसी शहर में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ने दौरे के दौरान सैनीपुरा गांव में 20 लाख रुपये से बनने वाली रिटेनिंग वॉल व राजीव नगर में खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed