फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA Aditya Chautala said - A tribute meeting will be held in Sirsa on the death anniversary of former CM Om Prakash Chautala

Hisar News: विधायक आदित्य चौटाला बोले- पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर सिरसा में होगी श्रद्धांजलि सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
MLA Aditya Chautala said - A tribute meeting will be held in Sirsa on the death anniversary of former CM Om Prakash Chautala
हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री,लौहपुरुष और जननायक चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को तेजाखेड़ा फ़ार्म हाउस सिरसा में प्रदेशस्तरीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डबवाली से विधायक चौधरी आदित्य चौटाला ने शुक्रवार को इनेलो जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल सदन इनेलो जिला कार्यालय हिसार में आयोजित बैठक में पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि डबवाली विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल में शिक्षा, बिजली–पानी, सड़क निर्माण, खिलाड़ियों को सुविधा, रोजगार तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए। बैठक में वरिष्ठ नेता राजेश गोदारा, सुरेंद्र लाम्बा, सतबीर सिसाये, विजय जैन, तेलूराम सरपंच, सतपाल चहल, बिल्लू उर्फ राजेश, सत्यवान राजली, राजकुमार सिवानी, चरण सिंह बालक, जंगबहादुर,दलबीर किरमारा जिला प्रवक्ता विनोद कसवां आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed