फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mistreatment of women by two inspectors and a clerk

दो इंस्पेक्टर और एक क्लर्क ने किया महिला से दुराचार

Thu, 12 Jun 2014 12:36 AM IST
hisar
hisar Updated Thu, 12 Jun 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

फूड एंड सप्लाई विभाग हांसी के अधिकारियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति द्वारा एक महिला से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दुराचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


हालांकि घटना पुरानी है, लेकिन आरोप है कि महिला के साथ दुराचार विभाग के हांसी कार्यालय में भी किया गया। इस घटना के बाद से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तमाम आरोपित अधिकारी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


सिटी पुलिस को दी शिकायत में एक तलाकशुदा महिला ने कहा है कि 11 फरवरी 2013 को उसकी मां ने वेदप्रकाश नामक एक व्यक्ति से 75 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट की रजिस्ट्ररी करवाने के लिए वह अपनी मां के साथ तहसील कार्यालय गई हुई थी, जहां वेदप्रकाश ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात निरीक्षक जसवंत सिंह जाखड़ से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने उसे विधवा और तलाकशुदा औरत होने पर राशन डिपो दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तलाकशुदा होने के कारण उसे आसानी से राशन डिपो मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको फार्म इत्यादि भरने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय या उसके निवास स्थान हुडा सेक्टर 6 स्थित कोठी नंबर 502 पर आना होगा। पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व उसने अपना बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र एडीसी हिसार कार्यालय में दिया हुआ था और वह प्रार्थना पत्र एडीसी कार्यालय से मार्क होकर हांसी के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में आया था।

आरोप है कि दिसंबर 2013 में फूड एंड सप्लाई के निरीक्षक जसवंत सिंह जाखड़ उनके घर आए और कहा कि हिसार कार्यालय से आपके बीपीएल कार्ड क ी तसदीक के लिए अधिकारी आए हुए हैं, इसलिए वे कार्यालय में आकर फार्म पर हस्ताक्षर कर दे।

पीड़िता ने बताया कि उसने जसवंत को रविवार होने की बात कही तो उसने कहा कि सरकारी कार्य करने के लिए रविवार को भी कार्य करना पड़ता है। इस पर वह उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय चली गई। आरोप है कि वहां निरीक्षक महेंद्र सिंह ढांडा व एक अन्य पहले से मौजूद थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ये लोग उसे एक कार्यालय में ले गए और दरवाजा बंद कर लिया। डरा-धमकाक र तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुराचार की वीडियो फिल्म भी बनाई गई और किसी को बताने पर उसे जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देकर वहां से भेज दिया।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद ये लोग उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर यहां-वहां बुलाते रहे और जसवंत सिंह जाखड़ उसे कई बार जयपुर और चंडीगढ़ लेकर गए और चंडीगढ़ में भी जसवंत सिंह के एक साथी ने उसके साथ दुराचार कि या। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हांसी के फूड एंड सप्लाई विभाग में इस बार भी गाज तीन में से दो उन्हीं अफसरों पर गिरी है, जिनके खिलाफ एक पखवाड़ा पूर्व पुलिस ने गेहूं के गबन का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed