{"_id":"67f0245f0a34b2f36c047b92","slug":"mission-buniyaad-is-an-initiative-to-strengthen-the-foundation-of-childrens-education-hisar-news-c-21-hsr1020-598567-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बच्चों की पढ़ाई में बुनियाद मजबूत करने की पहल है मिशन बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बच्चों की पढ़ाई में बुनियाद मजबूत करने की पहल है मिशन बुनियाद
विज्ञापन
जीजेयू आडिटोरियम में आयोजित मिशन बुनियाद कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते बच्चे।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) स्थित चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 में 572 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। मिशन बुनियाद के तहत उत्सव कठिनाइयों का विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगराधीश हरिराम ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में हम पिछड़े ही रहे। 1960 में लोगों की सोच बदली तो शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि 1990 में कोचिंग व गैर-शिक्षण संस्थानों की संख्या में इजाफा हुआ, जिसमें संपन्न परिवार के बच्चे पढ़ाई से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ उठाने में आगे रहे, लेकिन गरीब परिवार का बच्चा इस दौड़ में पिछड़ता रहा। इन्हीं बच्चों को आगे लाने के लिए मिशन बुनियाद-सुपर-100 जैसी योजनाओं को शुरू किया गया है।
मिशन बुनियाद के निदेशक प्रदीप व जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने बताया कि योजना के तहत गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर आईआईटी, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों ने अभिभावकों को योजना के फायदे बताए। इस मौके पर कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया, मिशन बुनियाद के संस्थापक नवीन मिश्रा व निदेशक प्रदीप सेन्सनवाल, प्रमोद मोर, प्रीति सिंह, विजेंद्र सिंह, अमनदीप, शर्मिला, जिले सिंह, प्राचार्य सोनिया भूटानी, प्रवक्ता रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा लग रहा है। मिशन बुनियाद वाकई में अच्छी योजना है, जिससे गरीब बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। - महक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
-- -- -
डॉक्यूमेंट्री वीडियो देखकर नई प्रेरणा के साथ उमंग भरी है। परीक्षा अच्छी हुई है। शत प्रतिशत अंक आने की उम्मीद है। मिशन बुनियाद हमारे लिए बेहतरीन अवसर है। - लविश कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
-- -- -- -
मिशन बुनियाद व सुपर 100 ऐसे अवसर है, जिसमें गरीब परिवार का विद्यार्थी अपना सपना साकार कर सकता है। कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा लगा -
हर्ष, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मंडी आदमपुर
-- -- --
अधिकारियों व विकल्प फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने जो बातें बताई है उन पर खरा उतरने के लिए मैं बिल्कुल तैयार हूं। मैं पूरी मेहनत से मिशन बुनियाद के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करूंगा। - भविष्य, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मंडी आदमपुर
-- -- --
कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा लगा। लेवल-3 की परीक्षा अच्छे अंकों से पास हो जाऊंगा। टॉप 20 होनहारों के बारे में जानकार अच्छा लगा।
-
दीपेंद्र, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मंडी आदमपुर