फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mission admission in hisar, government college, hisar

राजकीय कॉलेज : दाखिले को लेकर रहेगी मारामारी

Wed, 25 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 25 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
mission admission in hisar, government college, hisar
राजकीय कॉलेज : दाखिले को लेकर रहेगी मारामारी - फोटो : bureau

12वीं का रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले को लेकर उत्सुक हैं। शहर में कुल छह कॉलेज हैं, जिनमें से दो गवर्नमेंट और चार प्राइवेट कॉलेज हैं। सभी कॉलेजों में दाखिले को लेकर जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा रहती है, लेकिन सबसे ज्यादा मारामारी गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिले के लिए रहती है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष राजकीय कॉलेज की यूजी, पीजी के प्रथम वर्ष के लिए 1965 सीटों के लिए करीब 16 हजार आवेदन आए थे, जिनमें से यूजी कोर्स के लिए करीब 14821 आवेदन थे। साथ ही कटऑफ लिस्ट भी काफी ऊपर रही थी, जिससे 12वीं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थी भी अपनी पसंद के संकाय में दाखिला नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से कॉलेज में लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। वर्तमान में करीब 5700 लड़कियों में से 50 फीसदी से अधिक लड़कियां कॉलेज में पढ़ रही हैं। कॉलेज में पांच से 30 जून तक ऑनलाइन दाखिले होंगे। इसके बाद विद्यार्थियों की मेरिट के हिसाब से कटऑफ लिस्ट लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल यह रही थी बीए की कटऑफ
इस बार 12वीं का रिजल्ट पिछली बार से बेहतर रहा है, जिसके कारण कटऑफ लिस्ट के पिछली बार से भी ऊपर रहने की संभावना है। कॉलेज में बीए जनरल कोर्स की सर्वाधिक 720 सीटें हैं।

पिछले साल थर्ड कटऑफ लिस्ट में बीए की ऑल इंडिया जनरल केटेगरी की कटऑफ लिस्ट 79 प्रतिशत, जनरल की 78, एससी की 73.40, बीसीए की 74.80, बीसीबी की 69.20, एसबीसी की 77.60, ईपीजीबीसी आर्थिक पिछड़ा वर्ग की 58.60 और फिजीकल हैंडिकैप की 59.8 प्रतिशत रही थी।

ये थी जनरल केटेगरी की थर्ड कटऑफ
बीकॉम में जनरल की कटऑफ 87.80 प्रतिशत, बीए की 78, बीए ऑनर्स इंग्लिस की 79.20, बीए ऑनर्स ज्योग्राफी की 79, बीएससी नॉन मेडिकल की 88, बीएससी मेडिकल की 86.60,बीएससी कंप्यूटर साइंस की 83, बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन की 74.80, बीएससी बायोटेक की 82.20 प्रतिशत थी।

मास्टर डिग्री की दूसरी कटऑफ में एमए इंग्लिश की 65.38 प्रतिशत, एमए संस्कृत की 63.95, एमए इकोनॉमिक्स की 65.31, एमए पॉलिटिकल साइंस की 60.92, एमएससी ज्योग्राफी की 66.42 और एमकॉम की 74 प्रतिशत रही थी।

कुल 16 कोर्स के लिए 1965 सीटें
बीकॉम                240
बीएससी नॉन मेडिकल- 240
बीएसी मेडिकल        160
बीएसी कंप्यूटर साइंस   80
बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन- 50
बीएसी बायोटेक-        40
बीए जनरल-             720
बीए इंग्लिश ऑनर्स-      55
बीए इकोनॉमिक्स आनर्स- 55
बीए जयोग्राफी ऑनर्स-    40
एमए इंग्लिश-              50
एमए इकोनॉमिक्स-        50
एमए पॉलिटिकल साइंस-    50
एमए संस्कृत-              35
एमएससी जयोग्राफी-       50
एमकॉम                   50

सभी कोर्सों में बीसी बी की कुुल 184 सीटें
कॉलेज की यूजी और पीजी की सभी 1995 सीटें आठ केटेगरी में बंटी हुई हैं, जिनमें आल ऑल इंडिया जनरल की 295 सीटें, जनरल की 501, एससी की 334,  बीसीए 267, बीसीबी की 184, एसबीसी 167, ईपीजीबीसी यानी आर्थिक पिछड़ा वर्ग की 167, फिजीकल हैंडिकैप और एक्स सर्विस मैन की 50 सीटें शामिल हैं।

1950 में बना था कॉलेज
कॉलेज की स्थापना सन 1950 में हुई थी। 1970 में कॉलेज को वर्तमान पुराना गवर्नमेंट मैदान से राजगढ़ रोड़ पर ट्रांसफर कर दिया गया था। फिलहाल कॉलेज में करीब 5800 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्टाफ की बात करें तो इस समय रेगुलर टीचिंग स्टाफ की संख्या 105 है।

इसके अलावा 72 गेस्ट टीचर हैं। कॉलेज को 2015 में नैक से ए ग्रेड हासिल हुई थी। कॉलेज में 100 लड़कियों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा है। साथ ही कॉलेज परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।


यह बोले प्राचार्य
पांच जून से ऑनलाइन दाखिले शुरू हो जाएंगे। कॉलेज में प्रथम वर्ष के विभिन्न 16 कोर्सों के लिए 1965 सीटें हैं। 12वीं का रिजल्ट बेहतर रहने से कटऑफ ऊंची जाएगी।
- डॉ. एमएस मांझू, प्राचार्य, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed