फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Missing youth for 5 days in Mirzapur, body found 500 meters away from house, injury marks on head, eyes and face

Hisar News: मिर्जापुर में 5 दिन से लापता युवक की हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला शव, सिर, आंख व चेहरे पर चोट के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Missing youth for 5 days in Mirzapur, body found 500 meters away from house, injury marks on head, eyes and face
हिसार। गांव मिर्जापुर में पांच दिन से लापता युवक मोनू (19) का शव घर से करीब 500 मीटर दूर पंचायती जमीन पर भरे पानी में मिला। मोनू के सिर, आंख व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोनू घर से 4 दिसंबर की रात को लापता हुआ था। परिजन तलाश में जुटे हुए थे, दो दिन तक पता नहीं लगा तो 6 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


गांव मिर्जापुर निवासी जयभगवान ने बताया कि वे चार भाई हैं। मोनू चारों भाइयों का सबसे छोटा था। चार दिसंबर की रात खाना खाकर घर से अपने प्लॉट पर जाने के लिए निकला था। उसके घर से प्लॉट की दूरी करीब 500 से 600 मीटर है। घर में उसकी मां और बाकी सदस्यों का लगा कि मोनू प्लॉट पर जाकर सो गया होगा। जब परिजन 5 दिसंबर की सुबह प्लॉट पर पहुंचे तो वहां पर मोनू नहीं था। उसे फोन किया तो फोन बंद मिला। इसके चलते उन्हें चिंता हुई और उसके दोस्तों को फोन किया गया। लेकिन, किसी ने भी मोनू के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

भाई ने की शव की पहचान

मिर्जापुर के पाना महराणा के सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे जमा पानी में एक शव देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवार आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। इस दौरान मोनू का भाई जयभगवान भी मौके पर पहुंचा। वह कपड़े देखकर ही मोनू को पहचान गया। क्योंकि मोनू उन्हीं कपड़ों में घर से निकला था। बस उसके पास शॉल नहीं था। मोनू की जेब से ही उसका फोन बरामद हुआ।
-------------

आठवीं पास था मोनू

मोनू के भाई जयभगवान ने बताया कि मोनू आठवीं पास था। वो चार भाई है। उनके पिता की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। मोनू मजदूरी का काम करता था और वह कई दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। हालांकि, उन्होंने किसी से आपसी रंजिश से इन्कार किया है।
---------


पोस्टमार्टम के लिए बनेगा डॉक्टरों का पैनल

जांच अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि मोनू का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। अभी उसके शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। डॉक्टरों का पैनल बनेगा। इसके बाद ही मोनू का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, परिवार ने मर्डर की आशंका जताई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
---------

मोनू के शरीर पर मिले चोट के निशान

मोनू के भाई जयभगवान ने बताया कि उसके भाई के सिर, आंख, नाक और ठोड़ी के नीचे चोट के निशान है। उसके नाक से खून बहरा था। इससे साफ है कि उसकी किसी ने हत्या की है। इसके लिए जो भी आरोपी है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

-----------


चार-पांच दिन पुराना है शव

जांच अधिकारी गौतम कुमार का कहना है कि शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि यह चार पांच दिन पुराना है। युवक का मुंह पानी में जमीन के अंदर धंसा हुआ था। ऐसा लगता है कि शव को यहां लाकर डाला गया है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed