{"_id":"67defb0283897b0773027772","slug":"missing-gulshans-body-found-in-canal-murder-suspected-hisar-news-c-21-hsr1012-589826-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार दिन से लापता गुलशन का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार दिन से लापता गुलशन का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में हंगामा करने वालों को समझाते पुलिस कर्मी।
हिसार। चार दिन पहले लापता गुलशन उर्फ राजू (44) का शव शनिवार को पुलिस ने बालसमंद नहर से बरामद किया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव पर कुछ चोट के निशान देखकर एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस के समक्ष अस्पताल में हंगामा किया।
मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि मूलरूप से वे यूपी के फर्रुखाबाद जिले के तहसील कायमगंज के गांव कमलाईपुर निवासी हैं। अब नेताजी कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई गुलशन करीब तीन सालों से हिसार में रह रहा है। ऑटो मार्केट में गुलशन काम करते थे। 18 मार्च को नेताजी कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र के साथ दोपहर में गुलशन घर से निकले थे, जिसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी है। शाम तक गुलशन नहीं लौटे तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने 19 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
गुलशन की पत्नी स्नेहलता ने बताया कि पड़ोसी धर्मेंद्र गुलशन की बाइक घर पर खड़ा करके चला गया। जब गुलशन के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। महिला ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र उनके पति गुलशन को अपने साथ लेकर गया था। 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने धर्मेंद्र से सख्ती से पूछताछ नहीं की।
विज्ञापन
गुलशन पड़ोसी धर्मेंद्र के साथ नहाने के लिए रायपुर नहर गया था। 2 दिन तलाश करने पर गुलशन के कपड़े नहीं मिले, लेकिन बीते दिन गुलशन के फटे हुए कपड़े मिले हैं। परिजनों ने कहा कि गुलशन को तैरना आता था। गुलशन की डूबने से मौत नहीं हो सकती है। परिवार वालों ने बताया कि गुलशन के शरीर पर चोट के निशान हैं। शनिवार दोपहर एक बजे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने किसी तरह से परिवार को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।