{"_id":"6180339318100a385a43e3cb","slug":"mismanagement-four-wheeler-drivers-entered-the-market-by-crossing-the-block-at-five-places-hisar-news-hsr6159402133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जगह नाके के बाद भी चारपहिया वाहन मार्केट में घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जगह नाके के बाद भी चारपहिया वाहन मार्केट में घुसे
विज्ञापन
बदइंतजामी : पांच जगह नाके पार कर मार्केट में घुसे चौपहिया वाहन चालक
हिसार। त्योहारी सीजन में राजगुरु मार्केट में चौपहिया वाहनों की एंट्री रोकने के लिए पांच जगह नाके लगाए गए हैं। वहीं व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया। लेकिन सोमवार को बाजार में अव्यवस्था दिखाई दी। पांच नाकों को पार कर चौपहिया वाहन चालक मार्केट में घूमते नजर आए। वहीं पुलिस कर्मी कुर्सियों पर जमे दिखे। उधर, निगम की तरफ से दुपहिया वाहनों को लेकर बनाई गई पार्किंग खाली रही और वाहन मार्केट के बीच सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहे।
बता दें कि त्योहारी सीजन पर शहर की सबसे व्यस्त राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस व निगम प्रशासन नाकाम ही नजर आ रहा है। मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद करने को लेकर बाजार में पांच जगह नाके लगाए गए। बावजूद इसके मार्केट में गाड़ियों की एंट्री करवाई गई। उधर निगम प्रशासन के दावे के उल्ट मार्केट में जगह-जगह फड़ लगाकर सामान बेचा जा रहा है।
व्यवस्था नहीं सुधरी तो आज हालात होंगे बेकाबू
आज धनतेरस है और राजगुरु मार्केट में 50 हजार से ज्यादा ग्राहकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। इसका खामियाजा दुकानदार व ग्राहकों को दोनों को भुगतना पड़ सकता है। इसके लिए चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से रोकनी होगी। फड़ लगाने वालों को बाजार से बाहर करवाना पड़ेगा। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा दुपहिया वाहनों की पार्किंग न्यू राजगुरु मार्केट के पीछे वाली पार्किंग में करवानी होगी।
विज्ञापन
आज से शुरू होगी फड़ मार्केट : नगर निगम की तरफ से मंगलवार से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में फड़ मार्केट शुरू की जाएगी। यह मार्केट 7 नवंबर तक लगेगी। इसमें करीब 90 स्टॉल की व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच स्टॉल को लेकर ड्रॉ निकाला जाएगा।