फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Miscreants stole Rs 25,000 from old woman's account

Hisar News: वृद्धा के खाते से शातिरों ने 25 हजार रुपये किए चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Miscreants stole Rs 25,000 from old woman's account
हांसी। शहर के रामपुरा मोहल्ला निवासी बुजुर्ग महिला के खाते से शातिरों ने पेंशन के 25 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने बैंक में पास बुक में एंट्री करवाई तो उन्हें रुपये निकलने की जानकारी लगी। महिला का कहना है कि उसके पास न तो कोई ओटीपी आया, न ही उसने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया था।
विज्ञापन

शिकायत में रामपुरा निवासी वीना ने बताया कि उसने अपना खाता पीएनबी ब्रांच में खुलवाया हुआ है। साथ ही एटीएम कार्ड भी बनवा रखा है। 28 जनवरी को वीना के पति सुरेंद्र ने एटीएम कार्ड से 10500 रुपये निकलवाए थे। इसके बाद एटीएम कार्ड उनके घर पर ही रखा था। वीना ने बताया कि 2-3 दिन पहले वह पंजाब नेशनल बैंक में अपनी कॉपी में एंट्री करवाने गई थी। इस दौरान उसे पता चला कि 29 जनवरी उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए हैं। इनमें 4 हजार, 10 हजार, 1 हजार व 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। ये सारे रुपये एटीएम से ही निकाले गए हैं। उसने बताया कि घर में केवल उसका पति और वह ही रहते हैं। उसके पति सुरेंद्र ने बताया कि हम तो फोन-पे, या गूगल-पे जैसी कोई एप्लिकेशन भी नहीं चलाते। दोनों की बुढ़ापा पेंशन आती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed