{"_id":"65b5455f627739aad3036f46","slug":"minimum-temperature-46-degrees-below-normal-maximum-temperature-215-degrees-above-normal-hisar-news-c-21-hsr1020-309442-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम ,अधिकतम तापमान 21.5 सामान्य से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम ,अधिकतम तापमान 21.5 सामान्य से ऊपर
विज्ञापन
धूप खिलने पर अनाज मंडी में मंडराते कबूतर
हिसार। शनिवार को मौसम में बदलाव आया। दिन का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया। जो सामान्य से मामूली का अधिक है। अगले दो दिन में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के कारण यह बदलाव आएगा। जनवरी महीने में पहली बाद अधिकतम तापमान 21 डिग्री के पार पहुंचा है।
दिन के समय धूप खिलने से लोगों को दिन के समय कड़ाके की सर्दी के काफी हद तक राहत मिली है। शुक्रवार को करीब छह घंटे तक सूर्य चमका। इसके बाद शनिवार को सुबह 8 बजे से पहले ही सूर्य निकल गया। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन में मौसम सामान्य रहेगा। रात के समय तापमान में गिरावट रहेगी और दिन के समय तापमान बढ़ेगा। महीने के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते बादलों का प्रभाव दिखेगा। जनवरी महीने के पहले 25 दिन कड़ाके की सर्दी वाले रहे। जिसमें अधिकतर दिनों में सूर्य नहीं चमका। जिस कारण यह दिन अत्याधिक सर्द दिन रहे। रात व दिन के तापमान में तीन डिग्री का अंतर ही रह गया था। अब दिन के तापमान में 18 डिग्री सेल्यिसस का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। फिलहाल यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- पिछले कई दिनों से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था। अब तापमान सामान्य स्तर पर आया है। रात में तापमान में गिरावट रहेगी। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो फसलों को फायदा होगा। इस समय गेहूं और सरसों की फसल के लिए धूप खिलना बेहद फायदेमंद है। अगर थोड़ी सी बारिश हो जाएगी तो सबसे अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
- डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, मौसम विभाग एचएयू