फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   milk drug 12th student gang rape maked video

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, वीडियो भी बनाई

Wed, 12 Apr 2017 12:15 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Wed, 12 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बरवाला रोड एरिया के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा को युवक दूूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाते थे। उसके बाद गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं परिवार के लोग रात को न उठे, इसको लेकर पूरे परिवार को ही नशे की गोलियां दूध में मिलाकर दे दी जाती थी। गैंगरेप करने वाले दो युवकों पर युवती की अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में राजीव नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू, एक अन्य और मोनू की दो बहनों, उसके नाना और मामी समेत छह लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षड्यंत्र रचने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा दी है। पिछले साल वह नौ नवंबर की रात अपने दादा के घर में सो रही थी। दादा-दादी और चाचा अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। वह बाहर वाले कमरे में थी। करीब 12:30 बजे कमरे में मोनू और उसका एक साथी आ गए। उन्होंने उसे डरा-धमकाकर रेप किया और वीडियो बना ली। डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। उन्होंने इसके बाइ 28 दिसंबर और 5 जनवरी 2017 की रात को बारी-बारी से फिर रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। उसने बताया कि उसके कुछ फोटो और लेटर उसके पास हैं। जो उसने दबाव बनवाकर लिखवाए थे। वह उसे ब्लैकमेल करता था। युवती का कहना है कि मोनू के परिजनों और नाना ने उसे जातिसूचक गालियां दीं।
विज्ञापन


आरोपी बहन के हाथ भेजता था नशे की गोलियां
युवती ने शिकायत में बताया कि मोनू ने अपनी बहन के हाथों नशे की गोलियां भिजवाई थीं। ये गोलियां उसे दूध में मिलाने के लिए दबाव बनाया जाता था। दूसरी बहन के हाथ उसने मोबाइल भिजवाया था। फोन पर वह अश्लील वीडियो सबको दिखाने की बात कहकर उसे दूध में नशे की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को पिलाने की बात कहता। डर के मारे वह ऐसा करती थी। नशे की ये गोलियां गुरुग्राम में रहने वाली मोनू की तीन मामियां उसके पास भेजती थीं। उसे मोनू के मामा से भी फोन पर कई बार धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed