फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   migrant dont want to stay here because they fear lockdown

लॉकडाउन की आहट से पलायन करने लगे प्रवासी, गोरखधाम में नहीं मिल रहे टिकट

Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
migrant dont want to stay here because they fear lockdown
रामबाबू, सुरेश, जगजीवन,प्रियांशु उत्तरप्रदेश के बलिया के लिए जाते हुए। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। लॉकडाउन की आहट से प्रवासी पलायन करने लग गए हैं। सिर पर सामान लादकर ट्रेन की ओर जाते रामबाबू, सुरेश, जगजीवन, प्रियांशु ने बताया कि वे उत्तरप्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नोयडा में रहने वाले उनके परिचित अपने प्रदेश लौट गए हैं, जिस कारण वे भी अपने घर जाना चाहते हैं। इन लोगों ने कहा कि हम पिछले साल की तरह से फंसना नहीं चाहते।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यहां यात्रियों से बात की। पता लगा कि गोरखपुर को जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में अगले दस दिन के लिए कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। आरएसी का भी कोई विकल्प नहीं है। प्रवासियों के मन में लॉकडाउन का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश के लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन में अपने बच्चों के साथ झारखंड के पलामू के रहने वाले शंकर ने बताया कि अपनी पत्नी चंपा व बच्चों के साथ गांव जा रहे हैं। यहां गैस की पाइप लाइन की फिटिंग का काम करते हैं। वह दस साल से हिसार में रह रहे हैं। पिछले साल 5 महीने कोरोना संकट में हिसार में फंसे रहे तो खाने की दिक्कत हो गई थी। इस बार गांव जाना चाहते हैं। दस दिन पहले ही टिकट बुक करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के 23 विद्यार्थियों का दल भी ट्रेन में सवार होते दिखा, जिसमें छात्राएं भी शामिल थीं। इन युवाओं ने बताया कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीएससी, बीटेक के छात्र हैं। पिछले सप्ताह ही कॉलेज बंद हो गया तो संस्थान ने हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह तक हमें रिजर्वेशन नहीं मिला। आज की बुकिंग हुई थी। जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते हैं।

सीढ़ियों से उतरते हुए ट्रेन की ओर जा रहे लखनऊ के निवासी राजन शर्मा ने बताया कि उनका पूरा परिवार हिसार में काम के लिए आया था। अब गेहूं की कटाई का काम हो चुका है। मंडी में इस बार काम नहीं मिल पा रहा। ऐसे में घर लौटने का फैसला किया है। दिल्ली में लॉकडाउन की बात सुनकर अब जल्द घर पहुंचना चाहते हैं।

सामान के साथ अपने प्रदेश को लौटते प्रवासी।  संवाद

सामान के साथ अपने प्रदेश को लौटते प्रवासी। संवाद- फोटो : Hisar

झारखंड के पलामू के लिए पिता शंकर के साथ रवाना हो रहे रजनेश, गीतांश।

झारखंड के पलामू के लिए पिता शंकर के साथ रवाना हो रहे रजनेश, गीतांश। - फोटो : Hisar

एक निजी यूनिवर्सिटी में बीएससी, बीटेक के छात्र हैदराबाद, तेलंगाना जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहु

एक निजी यूनिवर्सिटी में बीएससी, बीटेक के छात्र हैदराबाद, तेलंगाना जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहु- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed