फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meteorological Department issued yellow alert

Hisar News: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, दो से तीन दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert
हिसार। हरियाणा में मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है, जिसमें शनिवार की देर रात व उसके बाद रविवार की रात को बारिश के आसार हैं। अगले चार दिन में पश्चिम विक्षोभ के चलते आंधी चलने और बादल छाए रहने की उम्मीद है। एचएयू ने किसानों को कपास की बिजाई 7 मई तक टालने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश में तापमान में दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में जीरो से लेकर 60 एमएम तक बारिश हुई है। हिसार जिले में औसतन 26.4 एमएम बारिश हुई है। यह बारिश कपास की बिजाई के हिसाब से थोड़ी कम है।
विज्ञापन

किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। प्रदेश में 7 मई तक लगातार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इस वजह से बारिश होने की संभावना है। शनिवार व रविवार की रात बारिश हो सकती है। इन चार दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा, तेज आंधी चलेंगी तथा बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएयू के कपास विभाग वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कर्मल मलिक ने कहा कि जिन किसानों ने कपास की बिजाई के लिए तैयारी की हो उन्हें थोड़ा रुकने की सलाह दी जाती है। इस समय बिजाई करने से नुकसान के आसार हैं। अगले चार दिन में बारिश की संभावना को देखते हुए कपास की बिजाई न करें। उन्होंने कहा कि पूरे मई महीने में बीटी कॉटन की बिजाई की जा सकती है। अब तक 26.4 एमएम बारिश हो चुकी है। अगर 20 से 25 एमएम बारिश और हो जाए तो कपास के लिए काफी अच्छा होगा। बारिश की नमी से ही कपास की बिजाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed