फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Merit list for diploma courses at Guru Daksh Polytechnic released; admissions to be held from June 22 to 24.

Hisar News: गुरु दक्ष पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में मेरिट सूची जारी, 22 से 24 जून तक होंगे दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Merit list for diploma courses at Guru Daksh Polytechnic released; admissions to be held from June 22 to 24.
हिसार। गुरु दक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थियों को 22 से 24 जून के बीच संस्थान में पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद फीस जमा कराने के उपरांत दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरिंग (तीन वर्षीय कोर्स) के 13 विभागों के लिए कुल 900 सीटों पर 2230 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश प्रभारी नरेश सुथार ने बताया कि दसवीं पास करने के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग (तीन वर्षीय कोर्स) के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

गुरु दक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अब तक 2230 आवेदन मिल चुके हैं। अब 900 सीटों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत छात्र ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 16 से 18 जून तक कर चुके हैं जिसका सीट आवंटन परिणाम 19 जून सायं तक आएगा। जिन अभ्यर्थियों को संस्थान में सीट आवंटित हुई है वे उपयुक्त दस्तावेजों एवं फीस के साथ 22 से 24 जून के बीच स्वयं संस्थान में पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत छात्र ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 26 से 30 जून के बीच कर सकते हैं तथा द्वितीय काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई (सायं 5:00 बजे) तक आएगा। इसके बाद एडमिशन के लिए संस्थान में 2 से 3 जुलाई के बीच रिपोर्टिंग करनी होगी।
12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा लेटरल एंट्री (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) के तहत सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए कुल 142 सीटें उपलब्ध हैं तथा 632 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग में अब तक 71 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है।
लेटरल एंट्री की द्वितीय ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 22 से 24 जून के बीच होगी और सीट आवंटन परिणाम 25 जून को आएगा। इसके बाद संस्थान में 26 से 30 जून के बीच छात्र रिपोर्टिंग करके एडमिशन ले सकेंगे। एडमिशन के समय छात्र अपने साथ 10वीं/12वीं/आईटीआई की डीएमएसी, फैमिली आईडी, आधार कार्ड, कैरक्टर सर्टिफिकेट और मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लेकर आएंगे। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 5 जुलाई से संस्थान स्तर पर ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

----------------
विद्यार्थियों को समय पर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी चाहिए। गुरु दक्ष राजकीय पॉलिटेक्निक में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी संकाय सदस्य, उद्योगों से मजबूत जुड़ाव और उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें और सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगारपरक अवसरों का लाभ उठाएं।
- डॉ. जगमोहन दुहन, प्राचार्य, गुरु दक्ष पॉलिटेक्निक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed