{"_id":"601312a68ebc3e31aa22171a","slug":"meeting-with-kisan-leader-and-officer-officer-spoke-vacate-toll-hisar-news-rtk592855698","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी बोले - धरना हटाओ, टोल सुचारु करो, किसान नेताओं ने एक दिन का समय मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी बोले - धरना हटाओ, टोल सुचारु करो, किसान नेताओं ने एक दिन का समय मांगा
विज्ञापन
हांसी में किसानों से बातचीत करते डीएसपी धर्मवीर।
- फोटो : Hisar
हिसार। अखिल भारतीय किसान-मजदूर समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के चारों पर टोल पर चल रहा धरना और टोल फ्री अभियान किसानों ने वीरवार को भी जारी रखा। प्रदेश में अन्य स्थानों पर टोल से धरना उठाए जाने की सूचना किसानों को मिली। साथ ही हिसार के टोल से भी धरने उठाए जाने को लेकर किसान टोल पर पहुंचना शुरू हो गए।
जिले के चारों टोल पर किसान भारी संख्या में टोल पर पहुंच गए। आम दिनों में जहां टोल पर 10-12 लोग ही धरने में मौजूद होते थे, वहीं वीरवार दोपहर तक प्रत्येक टोल पर किसान 40-50 की संख्या में टोल पर पहुंच गए। चौधरीवास टोल पर किसानों की संख्या सबसे अधिक रही। देर शाम उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी और एसपी बलवान सिंह राणा ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में अन्य स्थानों से धरना हटाने और टोल को सुचारु करने का हवाला देकर जिले के चारों टोल से धरना हटाने को कहा। इस पर किसान नेताओं ने एक दिन का समय देने की मांग की और कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे बैठक करेंगे और अपराह्न 3 बजे अपना निर्णय बताएंगे।
ये बातचीत हुई दोनों पक्षों में
बैठक में अधिकारियों ने किसान नेताओं से कहा कि हम आपको सहयोग कर रहे हैं, आप भी सहयोग करो। साथ ही टोल खोलो और धरना हटाओ। इस पर जोगेंद्र मय्यड़ ने कहा कि साफ-साफ बताओ कि आपके पास सरकार के निर्देश आ गए हैं, लेकिन हमें भी एक दिन का समय दे दो, क्योंकि हमारे बहुत सारे नेता अभी बाहर ही हैं और कुछ दिल्ली से नहीं लौट पाए हैं। जोगेंद्र ने कहा कि हम कल (शुक्रवार) बैठक कर लेते हैं और उसमें जो भी निर्णय होगा उसके बारे में आपको बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के बाद आगामी रणनीति पर होगा काम
जोगेंद्र मय्यड़ ने बताया कि इस मामले पर विचारविमर्श करने के लिए शुक्रवार को 11 बजे जाट धर्मशाला में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी नेता भाग लेंगे। प्रशासन के फैसले से अवगत बैठक में मौजूद सभी नेताओं को अवगत कराया जाएगा और फिर आगामी रणनीति पर विचारविमर्श किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से जो निर्णय लिया जाएगा, उसके बारे में प्रशासन को अपराह्न 3 बजे अवगत करा दिया जाएगा।
ये रहे बैठक में शामिल
बैठक में प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी हिसार बलवान सिंह राणा, एसपी हांसी नितिका गहलोत, हिसार एसडीएम अश्वीर नैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा किसानों की ओर से भारतीय किसान संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र मय्यड़, बबलू खरड़, सोमबीर भगाना, सतबीर पूनिया, दिलबाग सिंह हुड्डा आदि नेता बैठक में शामिल थे।
डीएसपी हांसी ने रामायण टोल पर की बैठक
हांसी। डीएसपी हांसी धर्मवीर सिंह व किसानों के बीच वीरवार दोपहर बाद रामायण टोल पर बैठक हुई। इसमें हांसी सदर थाना प्रभारी रामफल सिंह और सिक्योरिटी इंचार्ज राजेश कुमार और किसान नेता कुलदीप खरड़, अशोक रामायण, रघुबीर खरड़ आदि मौजूद थे। डीएसपी धर्मबीर ने किसानों से टोल खोलने को लेकर कहा। उन्होंने किसानों से कहा कि लंगर व धरना शांतिपूर्ण जारी रख सकते हैं। किसानों ने डीएसपी से कहा कि चारों टोल की समन्यव समिति की बैठक सुबह हिसार में होगी, उसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।

बाडोपट्टी टोल पर किसानों के लिए तैयार किया जा रहा खाना।- फोटो : Hisar