{"_id":"574894ee4f1c1b9b37690bf5","slug":"meeting-of-jan-pariwad-samiti-in-hisar-hindi-news-minister-rav-narbir-singh-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों को मिला जवाब... देखते हैं, देखेंगे, कराएंगे कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों को मिला जवाब... देखते हैं, देखेंगे, कराएंगे कुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 28 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दस महीने बाद हुई मंत्री ने ली जनपरिवाद समिति की बैठक
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों से न्याय की उम्मीद में चक्कर लगा रहे फरियादियों की शिकायतें शुक्रवार को दस महीने बाद हुई जन परिवाद समिति की बैठक में सुनीं गईं तो अधिकतर नाखुश होकर लौटे। कुल 18 में से एक भी समस्या का मौके पर निदान नहीं हो सका। अधिकतर को यही जवाब मिला, कराते हैं, देखते हैं, देेखेंगे।
विज्ञापन
गांव किनाला की महिला सरपंच रचना गांव के शराब ठेके को शिफ्ट कराने की शिकायत लेकर पहुंची तो मंत्री बोले बहनजी आप ठेका कितनी भी दूर करा लो, जिसे पीनी होगी वो तो पीयेगा ही। अवैध खुर्दे की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि इसमें कुछ देखते हैं। खरड़ अलीपुर के लोगों की बिजली के जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बदलवाने की शिकायत पर मंत्री बोले आपने अभी बिजली बिल भरे हैं। अब करा देंगे।
विज्ञापन
कालोद निवासी नरेश की निजी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर राव नरबीर सिंह ने कहा अग्रोहा मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आपके खिलाफ आई है। अब बार-बार जांच ही कराते रहेंगे क्या? आप पंचायती तौर पर समझौता करा दो। टोकस निवासी महिला विनोद की दुष्कर्म व धोखाधड़ी से जमीन हड़पने की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि आपकी रिपोर्ट जल्द मंगा लेते हैं।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट ट्रांसफर के मामले में भी राव नरबीर ने कहा कि बाबा कराते हैं कुछ आपका। पटेल नगर की सोशल साइट पर कचरा गंदगी की शिकायत पर मंत्री महोदय बोले देखते हैं। देपल निवासी अमर सिंह की उसे मृत दिखाकर जमीन हड़पने की शिकायत पर मंत्री जी बोले, डीएसपी लेवल के अधिकारी से जांच करा लेते हैं।
बास में कृषि विभाग के अधिकारी पर सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में राव नरबीर ने कहा कि इस मामले में एसडीएम से जांच करा लो। न्यौली कला के हरिनारायण की गली कच्ची होने की शिकतायत पर मंत्री ने कहा कि हां भैया कराते हैं कुछ। हांसी में तीन साल से पानी नहीं आने की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि कराएंगे कुछ।
मंत्री बोले - हम कुछ नहीं कर सकते
सेक्टर 14 निवासियों की हड्डा रोड़ी एरिया को शिफ्ट करने की मांग पर मंत्री राव नरबीर बोले हम कुछ नहीं कर सकते। आप बताओ फिर कहां डालें। यह तो पूरे देश की समस्या है। गुड़गांव में भी यही हाल है। अब गंदगी डालने के लिए भी कोई जगह तो चाहिए। आप यहां बैठ जाओ फिर आप ही बता दो।
सुझाव देते रहा करो
भाजपा नेता ऋषि गोयल की नेशनल हाईवे स्थित होटलों पर नशा बिकने की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि एक होटल से शराब व बीयर की बोतल पकड़ी हैं। ऋषि गोयल बोले मंत्री जी मेरी शिकायत नहीं मेरा तो सुझाव था। मंत्री जी बोले ऐसे सुझाव देते रहा करो।
ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, डीसी निखिल गजराज, एसपी अश्विन शैणवी, एडीसी विजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, पूर्व अध्यक्ष केएल रिणवा, निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक, ज्योति बैंदा, सीमा गैबीपुर, जिला पार्षद अरुणदत्त शर्मा, प्रवीण जैन, सुरेश गोयल धूपवाला, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन रविंद्र रॉकी, रामफल बूरा, अशोक कनौजिया, डॉ. योगेश बिदानी सहित अन्य उपस्थित थे।