{"_id":"68eab35ac8e245b05701675c","slug":"meena-malik-and-myra-won-the-title-of-mother-daughter-dance-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-728490-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मां-बेटी के डांस मुकाबले का खिताब मीना मलिक व मायरा ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मां-बेटी के डांस मुकाबले का खिताब मीना मलिक व मायरा ने जीता
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में आयोजित दिवाली मेला कार्यक्रम में मां-बेटी कम्पीटिशन की विजेता मीना मलिक व मायर
- फोटो : 1
हिसार। अग्रवंशी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में दिवाली मेले में मां-बेटी की जोड़ी प्रतियोगिता में मीना मालिक और उनकी बेटी मायरा विजेता बनीं। तंबोला में नेहा ने जीत हासिल की, जबकि लकी ड्रॉ में मोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया ।सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह मेला रात 8:30 बजे तक चला। पूरे दिन महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ मेले में उमड़ी रही।
संगठन की प्रधान साधना गोयंका ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में रणबीर गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंकज संधीर, रेखा ऐरन, शमी और शकुंतला वसु उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न आकर्षक स्टॉल्स लगाई गईं, जिनमें स्टेशनरी, ज्वेलरी, एक्सेसरीज, कपड़े और खाने-पीने की चीजों के स्टॉल प्रमुख रहे। महिलाओं ने खरीदारी का खूब आनंद लिया। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कल्पना जैन ने बताया कि इस बार मेले में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अग्रसेन महाराज की तस्वीर बनानी थी, जिसमें सनाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुंजन आर्य व सुदेश जिंदल ने बताया कि मां-बेटी की जोड़ी प्रतियोगिता में मीना मालिक और उनकी बेटी मायरा विजेता बनीं। वहीं तंबोला में नेहा ने जीत हासिल की, जबकि लकी ड्रॉ में मोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संगीता गर्ग, रोमा लोहिया, कौशल, वंदना, गीता, मधु दिवान और अंजू जैन सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।