फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical college to be built in GJU, proposal sent to government

Hisar News: जीजेयू में बनेगा मेडिकल कॉलेज, सरकार को प्रस्ताव भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Medical college to be built in GJU, proposal sent to government
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेूय) में गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए वीरवार को पथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि स्थापना के समय इस विश्वविद्यालय में 18 पेड़ थे। अब इनकी संख्या 50000 पार हो चुकी है। इस उपलब्धि में गैर शिक्षक कर्मचारियों का सबसे अधिक योगदान है। कर्मचारियों के कैशलेस इलाज सुविधा पर कार्रवाई चल रही है। कर्मचारियों की पदोन्नति व अन्य लाभ समय पर मिलेंगे। कोई भी कर्मचारी अपने कार्य के लिए उनके कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में आठ नए कोर्स शुरू किए गए थे। इस शैक्षणिक सत्र से 15 कोर्स शुरू किए जाएंगे। शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के नए पद भी सृजित किए गए हैं। विश्वविद्यालय में शुरू होने वाले सिविल एविएशन कॉलेज के लिए बजट मिल चुका है। विश्वविद्यालय में नए विभाग भी बनेंगे। नए पद सृजित होंगे व कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ-साथ नई भर्ती भी होंगी।
विज्ञापन

समारोह में संघ के प्रधान विपिन वधवा, उपप्रधान दीपक कुमार, महासचिव संदीप झुरिया, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी शर्मा को शपथ दिलाई। संघ के नवनिर्वाचित प्रधान विपिन वधवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर संघ के पूर्व प्रधान राम निवास वर्मा, प्रो. विनोद छोकर, डाॅ. सोमदत्त, राजवंत कौर, दयानंद सोनी, निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, एमएल सहगल, डाॅ. विनोद कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed