फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mayor, seal banquet hall, relative

मेयर के रिश्तेदार का बेंक्वेट हॉल किया सील

Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्सूूरे/हिसार
अमर उजाला/ब्सूूरे/हिसार Updated Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
mayor, seal banquet hall, relative
बैक्‍ंवेट हाॅल के सील करती ‌निगम की टीम। - फोटो : amar ujala
डीएन कॉलेज हॉस्टल के नजदीक शिव मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बनाए जा रहे बेंक्वेट हॉल को नगर निगम ने आखिर सील कर दिया है। नगर निगम की टीम सोमवार शाम को मौके पर पहुंची। उन्होंने जमीन मालिक और लीज पर जमीन लेने वाले दोनों लोगों को नोटिस देकर 15 दिन के अंदर नक्शा जमा करवाने की बात कही है। बिल्डिंग सील किए जाने के मामले के बाद पूरे शहर में चर्चाएं जोरों पर है कि आखिर मेयर के रिश्तेदार की भी बिल्डिंग सील कर दी गई।    
विज्ञापन

 
यहां यह बता दें कि डीएन कॉलेज हॉस्टल के पास शिव मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बिना नक्शा के अवैध तरीके से निर्माण चल रहा है। लोगों का आरोप है कि ट्रस्ट की जमीन पर बेंक्वेट हॉल बनाया जा रहा है। मामले को लेकर नगर निगम को आसपास के लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत पर नगर निगम ने कुछ दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। मामला जैसे ही मीडिया के सामने आया तो निगम अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने नोटिस प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को बिल्डिंग सील कर दी। 
विज्ञापन


नक्शा भी पास कराया तो जाना पड़ेगा डायरेक्टर के पास      
निगम अधिकारियों की मानें तो प्रॉपर्टी मालिक अथवा लीज पर जमीन लेने वाला व्यक्ति अगर नक्शा पास करवाता है तो यह केस अब डायरेक्टर यूएलबी के पास जाएगा। क्योंकि एक हजार वर्ग गज से ज्यादा जमीन के इस तरह के मामलों में डायरेक्टर के पास ही अधिकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूखदारों ने कहा था बना रहे हैं हेल्थ-वेल्थ सेंटर 
निर्माण करने वाले रसूखदारों ने उस वक्त कहा था कि वे तो यहां ट्रस्ट की जमीन पर सेवा भाव से हेल्थ-वेल्थ सेंटर बना रहे हैं। यह जमीन तीन हजार वर्ग गज है। इसे कुछ सालों के लिए लीज पर दिया गया है। अशोक बंसल और पूर्व पार्षद दयानंद शर्मा इसमें कुछ निर्माण करवा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां योगा का आयुर्वेदिक इलाज होगा। इसके अलावा यहां सिलाई-कढ़ाई सेंटर भी चलाया जाएगा। 


ट्रस्ट का स्टेटस      
यह ट्रस्ट लगभग 50 साल पुराना है। इसमें शहर के नामी लोग ट्रस्टी हैं। मेयर के रिश्तेदार दीपचंद राजलीवाला फिलहाल इस ट्रस्ट के प्रधान हैं। देवराज भगत भी इसके ट्रस्टी हैं। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट ने चंदे से नहीं, बल्कि ट्रस्टियों के पैसे से ये प्लॉट खरीदे थे। ट्रस्ट के पास लोहा मंडी में मंदिर और शहर में कुछ औषधालय चल रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed