फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing On A Man In Hisar

हिसारः प्रेम विवाह करने वाले युवक पर दागीं गोलियां, साले पर हत्या के प्रयास का आरोप

Fri, 09 Aug 2019 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Firing On A Man In Hisar
गोली लगने के बाद धर्मबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।

प्रेम विवाह करने वाले टिब्बा दानासेर निवासी एक युवक पर वीरवार देर शाम कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसे घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया है। घायल युवक का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था और हमला करने वाले युवकों में उसका साला भी शामिल था, जिसने कुछ दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी लॉ ऐंड ऑर्डर जोगेंद्र सिंह और शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक 24 वर्षीय धर्मबीर ने बताया कि वह इलाइट सिनेमा में काम करता है। उसने कॉलोनी में ही रहने वाली एक लड़की से वर्ष 2013 में प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके परिजन नाराज थे। उसने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले लड़की के भाई पौनी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


वीरवार शाम वह अपने दोस्त हितेश के घर के बाहर बैैठा था। वहां उनका एक और दोस्त मौजूद था। कुछ देर बाद वे दोनों पानी पीने के लिए घर के अंदर चले गए। तभी वहां पर बाइक पर सवार 3-4 युवक आए, जिनमें एक उसका साला पौनी था। उन्होंने आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अंदर जाने लगा तो हमलावरों ने उसके ऊपर गोलियां दाग दीं। जान बचाने के लिए वह दौड़कर एक मकान में जा घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने दरवाजे को धक्का देकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए और वहां से फरार हो गए। धर्मबीर को एक गोली पेट में और 2-3 गोलियां हाथ पर लगी हैं। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, लेकिन बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल जांच की जा रही है। घायल के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। घायल धर्मबीर ने अपने साले पौनी पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। - इंस्पेक्टर विनोद कुमार, इंचार्ज, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed