{"_id":"67defbe79d132ca5ab087492","slug":"mati-kala-board-chairman-ishwar-malwal-passed-away-hisar-news-c-21-hsr1012-590335-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले ईश्वर मालवाल 2019 में शामिल हुए थे भाजपा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले ईश्वर मालवाल 2019 में शामिल हुए थे भाजपा में
Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल।
हिसार। माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके समर्थकों ने कहा कि ईश्वर मालवाल के परिश्रम व अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के सबसे करीबियों में शामिल मालवाल वर्ष 2023 में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन बने थे। मूलरूप से बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी खान बहादुर के रहने वाले मालवाल पिछले कुछ वर्ष से हिसार में रह रहे थे। फिलहाल वह सेक्टर 9-11 में फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। सीएम नायब सिंह सैनी और पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने मालवाल के निधन पर शोक जताया है।
वर्ष 2009-10 में मालवाल ने कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू की थी। वह कांग्रेस में बीसी सेल के जिलाध्यक्ष रहे। कांग्रेस में मालवाल अशोक तंवर के काफी करीबी माने जाते थे। वर्ष 2019 में मालवाल भाजपा में शामिल हो गए। उनको भाजपा में लाने में रणबीर गंगवा की भूमिका थी। भाजपा में भी उनको ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में ईश्वर सिंह मालवाल काे 5 जुलाई 2023 को माटी कला बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। रणबीर गंगवा ने ही मालवाल को पदभार ग्रहण करवाया था।
मालवाल के परिवार में उनकी पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी डॉक्टर और दूसरी वकील हैं। पिछले महीने ही उनकी पत्नी को लाडवा में स्कूल लेक्चरर के पद पर नियुक्ति मिली थी। मालवाल का भिवानी के तोशाम स्थित खानक में स्कूल है। वह रोजाना कार से खानक स्कूल में जाते थे।
विज्ञापन
मेरी सुबह मालवाल से बात हुई थी, तब वह भिवानी थे
ईश्वर मालवाल के दोस्त व भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने बताया कि उनकी मालवाल से सुबह 11 बजे बात हुई थी। वह उस समय भिवानी में थे। हम अक्सर मिलते रहते थे। उनका हसमुख स्वभाव था। परसों ही एक शादी समारोह में भी एक साथ गए थे। निगम चुनाव के दौरान मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रवीण पोपली के साथ भी आए थे। मेरे साथ हमेशा भाई के तरह रहते थे। विश्वास नहीं हो रहा कि वह चले गए हैं।
हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन मालवाल का निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भाजपा ओबीसी मोर्चा में पार्टी के लिए और माटी कला बोर्ड के चेयरमैन के नाते संपूर्ण समाज के लिए उनके परिश्रम व अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ढाणी खान बहादुर, बरवाला में रविवार सुबह 11 बजे किया जाएगा
रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
सीएम नायब सैनी ने ईश्वर मालवाल के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर लिखा कि हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल के रोहतक के लाखनमाजरा के पास सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।