फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mathematical models attracted attention at the science exhibition.

Hisar News: विज्ञान प्रदर्शनी में गणित के मॉडल ने खींचा ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mathematical models attracted attention at the science exhibition.
जीजेयू में विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित अतिथिगण व प्रतिभागी।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के गणित विभाग की ओर से चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न आयामों पर आधारित मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार शर्मा और डॉ. संदीप सिंह श्योराण ने प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। प्रो. शर्मा ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपने विचार और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं जिससे आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में शोधार्थी छात्रा सोनू ने एप्लीकेशन ऑफ प्लेन वेव्स इन बायोलॉजिकल टिश्यूज फॉर मेडिकल डायग्नोस्टिक्स विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किया। शोधार्थी ज्योति ने एप्लीकेशन ऑफ फजी सेट थ्योरी इन रियल लाइफ विषय पर पोस्टर प्रदर्शित किया। एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अमित और छात्रा कुमारी अनु ने यूज ऑफ मैथमेटिक्स इन डेली लाइफ विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी दसवें सेमेस्टर की छात्राओं विनती और अंजलि ने अंडरस्टैंडिंग एपिडेमिक स्प्रेड थ्रू एसआईआर मैथेमेटिकल मॉडल विषय पर मॉडल पेश किया। आठवें सेमेस्टर की छात्राओं किरण और इशिका ने विभिन्न गणितीय अवधारणाओं पर आधारित रोचक फन गेम प्रस्तुत किया।


छठे सेमेस्टर की छात्रा कोमल ने मैथेमेटिक्स इन नेचर विषय पर पोस्टर प्रदर्शित किया। चौथे सेमेस्टर की छात्राओं तमन्ना, मनीषा और राखी ने ट्रिगोनोमेट्री पार्क विषय पर अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा काजल ने मैथेमेटिक्स इन डेली लाइफ विषय पर अपना मॉडल प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed