फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Martyr Nishant Malik cremated with state honors

शहीद निशांत मलिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Martyr Nishant Malik cremated with state honors
हिसार। जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान निशांत मलिक शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव ढंढेरी में शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। हांसी से प्रेमनगर, देपल व रामायण गांव होते हुए ढंढेरी तक शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा व तिरंगा लहराकर अंतिम विदाई दी। शहीद निशांत मलिक अमर रहे के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को राजकीय स्कूल के प्रांगण में रखा गया। यहां पुलिस व आर्मी के जवानों ने शस्त्र उलटे कर तथा हवा में गोलियां दागकर उन्हें अंतिम सलामी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद निशांत का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में आसपास के गांव के लोग एकत्रित हुए। हांसी के विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत, सेना के उच्च अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। दोपहर करीब 1.10 बजे शहीद निशांत मलिक के चचेरे भाई दीक्षांत ने मुख्य अग्नि दी। बड़ी संख्या में उमड़े युवाओं, ग्रामीणों ने बाइक तिरंगा रैली के जरिये शहीद को विदाई दी। बता दें कि निशांत मलिक के पिता जयवीर मलिक भी सेना में हवलदार के पद से रिटायर हुए थे। कारगिल युद्ध में वह गोली लगने से घायल हुए थे। निशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed