फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman murdered for dowry, three including husband booked for dowry murder

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, three including husband booked for dowry murder
हिसार। जींद के गांव मांडी कलां की 23 वर्षीय साक्षी की दहेज को लेकर ससुरालजनों ने हत्या कर दी। उसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मृतका साक्षी का मायका गांव छान है। उचाना थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पति अमन, ससुर कृष्ण और दाद सास भरपाई देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में छान गांव के रहने वाले कुलबीर ने बताया कि मैं खेती बाड़ी का काम करता हूं। हम पांच भाई-बहन हैं। मेरी चार बहने हैं तथा मैं अकेला भाई हूं। मेरी सबसे छोटी बहन साक्षी की शादी 27 मार्च 2022 को अमन वासी माण्डी कलां(जींद) के साथ हुई थी। शादी के 20-25 दिन बाद ससुराल वालों ने साक्षी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। मेरी बहन ने हमारे घर पर गांव छान में आकर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे हैं। हम दो-तीन बार पंचायती तौर पर बहन के ससुराल वालों को समझाने मांडी कलां में गए। लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद वे बाज नहीं आए। मैं मेरी बहन को अपने घर ले आया। फिर पंचायती तौर पर अमन व उसके परिवार के सदस्य आए और भविष्य में गलती ना करने का आश्वासन देकर रक्षा बन्धन के बाद अपने साथ ले गए। करीब एक सप्ताह के बाद मेरे जीजा अमन ने विदेश जाने के नाम पर मुझसे 20 लाख रुपये मांगे। मैंने बहन का घर बसाने के लिए जीजा को 3 लाख रुपये नगद दिए थे। कुलबीर ने कहा कि 24 सितंबर को शाम करीब 6.15 बजे मेरे मौसा कृष्ण वासी माण्डी कलां का फोन आया। उसने कहा कि तेरी बहन बेहोश होकर गिर गई है। मैं, मेरी मां शान्ति देवी, मेरा चचेरा भाई कुलदीप व परिवार के सदस्य गाड़ी में बहन के घर पर पहुंचे। हमने देखा कि साक्षी कमरे में बैड पर पड़ी हुई थी और दरवाजा बंद था। हमने मेरी बहन के पास जाकर देखा तो वह बेहोशी थी और उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। मेरी बहन के बाए हाथ पर गुम चोट लगी हुई मिली तथा नाक से खून बह रहा था। फिर साक्षी को गाड़ी में हिसार के निजी अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में साक्षी ने होश में आकर बताया कि भाई पति अमन, ससुर कृष्ण व दाद सास भरपाई ने दहेज के लिए मेरे को चोटें मारी हैं। इतना कहते ही वह दोबारा बेहोश हो गई। हमने साक्षी को यहां अस्पताल में दाखिल कराया था। उसकी उपचार के दौरान मौत गई है। मेरी बहन की मृत्यु उसके पति अमन, ससुर कृष्ण व दाद सास भरपाई द्वारा दहेज की मांग पूरी ना करने पर पिटाई करने से लगी चोटों के कारण हुई हैं। उचाना थाना पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed