फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman missing with 11 year old son

11 वर्षीय बेटे के साथ विवाहिता लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing with 11 year old son
हांसी। उपमंडल के एक गांव से एक विवाहिता अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई है। 33 वर्षीय संतोष बेटे के साथ खरीदारी करने की बात कहकर अपने मायके ढाणी ठाकरिया से निकली थी। दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचने पर विवाहिता के पिता लख्मीचंद ने पुलिस में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। लख्मीचंद ने शक जताया है कि महम के भैणी मातो निवासी तांत्रिक प्रदीप ने उनके घर आना-जाना था। शक है कि वहीं दोनों को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

लख्मीचंद ने बताया कि संतोष व बच्चे के गायब होने के बाद से तांत्रिक प्रदीप का मोबाइल नंबर भी बंद है। हांसी सिटी थाना पुलिस केस की जांच शुरू कर दी है। लख्मीचंद ने बताया कि उसकी बेटी संतोष की शादी महम के भैणी सुरजन निवासी संजीत के साथ हुई थी। संतोष कुछ दिनों से उनसे मिलने के लिए अपने मायके गई हुई हुई थी। 17 जनवरी को संतोष कुछ खरीदारी करने की बोलकर अपने बेटे के साथ गई थी और तब से घर नहीं लौटी है और न ही ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed