फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married even after being married, police registered a case

Hisar News: विवाहित होने के बाद भी की शादी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Married even after being married, police registered a case
हांसी। पहले से विवाहित होने की बात छिपाकर शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पत्नी को शादी के बाद पता चला की उसके पति की पहले भी दो बार शादी हो चुकी हैं। शादी से 17 वर्ष का बेटा भी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उमरा निवासी कविता ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले टोहाना के बुडनपुर निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। शादी बिचौलिए मात्रश्याम निवासी अनिल ने करवाई थी। उसने झूठ बोलकर धर्मबीर के साथ शादी करवा दी। जबकि धर्मबीर की पहले से ही दो शादी हो चुकी हैं व उससे धर्मबीर का एक बेटा भी है। जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। शादी के बाद से ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट करते व जान से मारने की धमकी देने लगा। नवंबर 2024 में उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। तब वह बड़ी मुश्किल से वहां से निकली और एक राहगीर के मोबाइल फोन से घर पर सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed