{"_id":"5fbabce08ebc3e9be83aeed4","slug":"markete-committee-secretary-sultan-demote-on-assistant-secretary-post-hisar-news-rtk583447678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को पदावनत कर बनाया सहायक सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को पदावनत कर बनाया सहायक सचिव
विज्ञापन
सुल्तान सिंह।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट से विवाद के बाद चर्चा में आए मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को विभाग ने पदावनत (डिमोट) कर सहायक सचिव बना दिया है। वर्ष 2017 के एक मामले में विभाग ने सुल्तान सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है। हालांकि सुल्तान के वकील ने आरोप लगाया कि सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद इसी माह सुल्तान ने दोबारा से हिसार मार्केट कमेटी में ज्वाइन किया था।
ये लगाए आरोप
सुल्तान सिंह के वकील योगेश सिहाग के मुताबिक वर्ष 2017 में सुल्तान सिंह कैथल में तैनात थे। वहां मार्केट कमेटी की इनफोर्समेंट टीम के सदस्य राममेहर जागलान ने सुल्तान सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले में राममेहर ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। उसने मामले की शिकायत जोनल एडमिनिस्ट्रेटर से की थी। यही नहीं इस मामले में विभाग ने सुल्तान सिंह का पक्ष सुने बिना ही यह फैसला सुना दिया। योगेश सिहाग का कहना है कि सरकार ने बदले की भावना से सुल्तान सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है और वह इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। साथ ही उक्त टीम में जो अन्य तीन लोग थे, उन्होंने इस मामले में क्या बयान दिए थे, उनकी सूचना विभाग से ली जाएगी।
6 अक्तूबर को कर दिया था सुल्तान सिंह का तबादला
सोनाली फोगाट और सुल्तान सिंह प्रकरण (चप्पल-थप्पड़ कांड) के बाद सरकार ने सुल्तान सिंह का तबादला फतेहाबाद जिले की धारसूल मंडी में कर दिया था। इसके खिलाफ सुल्तान सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। याचिका में लिखा था कि राजनीति के चलते सरकार की ओर से उनका तबादला किया जा रहा है। 6 नवंबर को हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि सुल्तान सिंह हिसार मार्केट कमेटी में ही तैनात रहेंगे।