फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   After the murder, the body was thrown into the canal with hands handcuffed.

Hisar News: हत्या के बाद हाथों में हथकड़ी बांध नहर में फेंका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the body was thrown into the canal with hands handcuffed.
हिसार। गांव कैमरी में मिरकां रोड के पास से गुजर रही नहर से शनिवार दोपहर को एक युवक का शव मिला। मृतक के दोनों हाथ हथकड़ी से बंधे थे। हालांकि यह पुलिस की हथकड़ी नहीं है। मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

आजादनगर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि नहर में एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। युवक के हाथ हथकड़ी से बंधे थे और सिर में चोट के निशान मिले हैं। उम्र करीब 30 साल है। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए हथकड़ी कहीं से खरीदी गई है। हत्या के बाद युवक के शव को नहर में फेंकने की आशंका है। शिनाख्त के लिए हुलिए के आधार पर आसपास के थानों में सूचना दी है।इसके बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed